Aapka Rajasthan

राजस्थान के इस जिले में छाया सर्दियों जैसा घना कोहरा, दृश्यता कम होने से सड़कों पर बढ़ा एक्सीडेंट का खतरा

 
राजस्थान के इस जिले में छाया सर्दियों जैसा घना कोहरा, दृश्यता कम होने से सड़कों पर बढ़ा एक्सीडेंट का खतरा 

करौली न्यूज़ डेस्क - करौली में मार्च का पहला दिन घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा। कोहरे के कारण जिला मुख्यालय व आसपास के इलाकों में दृश्यता प्रभावित रही। तापमान में गिरावट के कारण लोगों को सर्दी का अहसास हुआ।सड़कों पर वाहन चालकों को विशेष एहतियात बरतनी पड़ी।

कई वाहन चालक हेडलाइट जलाकर धीमी गति से वाहन चलाते नजर आए। शनिवार सुबह कोहरे के कारण स्कूली बच्चों व आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिन चढ़ने के साथ ही धूप निकलने से कोहरा छंट गया। शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट आई थी। शनिवार को आसमान साफ ​​होने के बावजूद सर्द हवाओं ने लोगों को सर्दी का अहसास कराया।

पिछले कुछ दिनों से तेज धूप के कारण हल्की गर्मी का अहसास हो रहा था, लेकिन अचानक मौसम में आए बदलाव ने सर्दी फिर से ला दी है। लोग सतर्कता बरतते हुए गर्म कपड़ों का उपयोग कर रहे हैं।