Aapka Rajasthan

Karoli 32 केवी जीएसएस का नाम ढिंढोरा से खिजुरी करने की मांग, सौंपा ज्ञापन

 
Karoli 32 केवी जीएसएस का नाम ढिंढोरा से खिजुरी करने की मांग​​​​​​​, सौंपा ज्ञापन

करौली न्यूज़ डेस्क, सूरौठ के खिजुरी गांव में ग्रामीण विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे हुए है। जिसमें मुख्य मांग है की गांव में चल रहे 132 केवी जीएसएस का रिकॉर्ड ढिंढोरा के बजाय खिजुरी गांव दर्ज किया जाए। इसी के साथ 33 केवी सब स्टेशन निर्माण कराने, कृषि कार्यो के लिए दिन में बिजली आपूर्ति करने और खिजुरी गांव के लिए अलग बिजली फीडर की मांग भी शामिल है।

धरने में शामिल लोगों ने बताया कि इन मांगो को लेकर 16 नवंबर से धरना से जारी है। जिसमें उप सरपंच समय सिंह और दशरथ सिंह ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत 132 केवी जीएसएस का निर्माण कार्य गांव खिजुरी अधीन जमीन पर किया जा रहा। जिसका रिकॉर्ड में 132 केवी जी एस एस ढिंढोरा रखा गया। ग्रामीण उक्त रिकॉर्ड का विरोध कर रहे। ग्रामीण 132 केवी जीएसएस, खिजुरी की मांग कर रहे है।उन्होंने बताया की इस संबंध में पूर्व में एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री, बिजली विभाग के मंत्री व अधिकारियों को ज्ञापन देकर उक्त मांग से अवगत करा चुके है।ग्रामीणों ने बताया की धरने में शामिल लोगों से वार्ता के लिए दो दिन पहले बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता पहुंचे। लेकिन कोई ठोस आश्वासन नही दिया। धरना में शामिल दशरथ सिंह, रमन डागुर, समय सिंह उप सरपंच, सुमेर सिंह, हरी सिंह, तेज सिंह, जवाहर सिंह, सुरेंद्र, रामबाबू लक्ष्मण सिंह रामसिंह जाटव, नाहर सहित काफी लोग शामिल है।