Aapka Rajasthan

Karoli गवर्नमेंट कॉलेज में साफ-सफाई और नियमित कक्षाएं लगाने की मांग, सौंपा ज्ञापन

 
Karoli गवर्नमेंट कॉलेज में साफ-सफाई और नियमित कक्षाएं लगाने की मांग, सौंपा ज्ञापन

करौली न्यूज़ डेस्क, हिंडौन की राजकीय कॉलेज में लाइब्रेरी समय पर खोलने, पेयजल व्यवस्था और साफ सफाई की मांग की गई। जिसे लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की छात्र इकाई ने प्राचार्य पप्पू लाल को ज्ञापन दिया। एबीवीपी के सौरभ चौधरी और रोहित सिंह के नेतृत्व में छात्रों ज्ञापन दिया।

ज्ञापन के माध्यम से कॉलेज में लाइब्रेरी को समय पर खोलने, लाइब्रेरी में पुस्तकों को उपलब्ध कराने, स्वच्छ व पीने योग्य पानी की व्यवस्था, सभी शौचालयों की नियमित सफाई कराने की मुख्य मांग रखी गई। इसी के साथ कॉलेज के खेल मैदान की सफाई कराने, सभी कक्षाएं नियमित रूप से संचालित करने की मांग की गई।मांगों को पांच दिन में पूरा नहीं होने पर विद्यार्थी परिषद ने प्रदर्शन की चेतावनी दी है। ज्ञापन पर प्राचार्य ने आवश्यक कार्रवाई को लेकर आश्वासन भी दिया। ज्ञापन देने वालों में एबीवीपी सौरभ चौधरी, रोहित सिंह, शांतनु, भानु शर्मा, साक्षी गुर्जर, संजना, सिमलेश, रचना सहित अनेक छात्र मौजूद रहे।