Karoli समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री से मिलेगा प्रतिनिधि मंडल
वहीं परियोजना के स्थायीकरण, पुलिया निर्माण, पाइप लाइन व नवीन पंप शिफ्ट करने के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध कराने की राज्य सरकार से मांग की गई। ग्राम पंचायत कस्बा शहर के सरपंच राजेन्द्र सिंह राजावत ने जल जीवन मिशन के तहत गांव बने उच्च जलाशय को चालू कर कस्बा शहर सहित बाडापिचानौत, सावटा आदि गांवों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने व बाढऱायसना पंप गृह पर पर्याप्त कार्मिक नियुक्त करने की बात कही। बैठक में जलदाय विभाग के सहायक अभियंता जितेश मीना ने बताया कि व्यास का डाबरा व बाढ़रायसना पेयजल स्कीम पर मिशन के तहत पंप स्थपित करने का कार्य प्रगति पर है। शीघ्र ही स्थापित कर आगामी दिनों में पेयजल मुहैया करवाया जाएगा। उन्होंने विभागीय व मिशन के तहत संचालित जल योजनाओं से जुड़े कार्यों की जानकारी दी। प्रधान प्रतिनिधि बहादुर सिंह खटाना व ग्राम पंचायत के सरपंच राजेन्द्र सिंह राजावत ने बाढ़रायसना जल योजना पर पर्याप्त विद्युत आपूर्ति की मांग की। निगम के सहायक अभियंता नमोनारायण मीना ने इस दिशा में शीघ्र ही कार्रवाई का विश्वास दिलाया। प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि नादौती की प्रमुख समस्याओं को लेकर शीघ्र ही जनप्रतिनिधियों का शिष्ट मण्डल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिलेगा। बैठक में रूप सिंह आमलीपुरा, राजाहेडा सरपंच प्रतिनिधि दरब सिंह, भूर सिंह गुर्जर आदि मौजूद रहे।
