Aapka Rajasthan

Karoli जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में अजय सिंह धाबाई को 45 वोटों से हराया

 
Karoli जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में अजय सिंह धाबाई को 45 वोटों से हराया

करौली न्यूज़ डेस्क, करौली जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में 8वीं बार जयेंद्र सिंह एडवोकेट अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने 45 वोटों से एडवोकेट अजय धाबाई को हराया है। शपथ ग्रहण के बाद वर्तमान अध्यक्ष लक्ष्मी योगी ने माला पहनकर नव निर्वाचित अध्यक्ष जयेंद्र सिंह का स्वागत किया। इस दौरान निर्वाचन अधिकारी नगेंद्र व्यास ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।नव निर्वाचित अध्यक्ष ने कोर्ट में पुस्तकालय की स्थापना सहित विभिन्न कार्यों को संपन्न करने का लक्ष्य रखा है। निर्वाचन अधिकारी नगेंद्र व्यास ने बताया कि करौली कोर्ट में 199 अधिवक्ता नामांकित हैं। चुनाव के लिए चार अधिवक्ताओं ने नामांकन दाखिल किया था, लेकिन एडवोकेट उमेश पाल और एडवोकेट रामसहाय मीणा द्वारा नामांकन वापस लेने के कारण जयेंद्र सिंह एवं अजय सिंह धाबाई में मुकाबला रह गया।

जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में 8वीं बार जयेंद्र सिंह एडवोकेट अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। - Dainik Bhaskar

शुक्रवार को दोपहर 12 से 3 बजे तक मतदान हुआ। मतदान के बाद मतगणना हुई। मतदान में 183 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। मतगणना में एडवोकेट जयेंद्र सिंह को 114 और अजय सिंह धाबाई को 69 मत मिले। इस प्रकार अजय सिंह धाबाई को 45 मतों से हराकर एडवोकेट जयेंद्र सिंह आठवीं बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए। नव निर्वाचित अध्यक्ष का अधिवक्ताओं ने माला पहनकर स्वागत किया।