पहलगाम के बाद फिर मंडरा रहा खतरा! खुफिया एजेंसियों के नए आतंकी हमले की चेतावनी ने फिर बढ़ाई चिंता
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश में गम के साथ गुस्सा भी है। इस हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया, लेकिन खतरा अभी भी टला नहीं है। घाटी में एक और आतंकी हमला होने की आशंका है। लश्कर-ए-तैयबा इसे अंजाम दे सकता है। खुफिया एजेंसियों ने बड़े आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया है। मॉड्यूल के निशाने पर दक्षिण कश्मीर है। इस बार भी आतंकियों के निशाने पर पर्यटन स्थल हो सकते हैं। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों को पर्यटन स्थलों की सुरक्षा बढ़ाने को कहा गया है।
लश्कर-ए-तैयबा रच रहा है खतरनाक साजिश
पहलगाम हमले के बाद एक और हमले की आशंका है। खुफिया एजेंसियों के अलर्ट के मुताबिक लश्कर-ए-तैयबा यह साजिश रच रहा है। लश्कर-ए-तैयबा ने खतरनाक मॉड्यूल से सतर्क रहने को कहा है। अलर्ट के मुताबिक यह मॉड्यूल कश्मीर में फिर से आतंकी हमला करने की तैयारी में है। इस बार भी यह टारगेट किलिंग के साथ बड़े आतंकी हमले की तैयारी में है।
जम्मू-कश्मीर के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात
बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी। मामले की शुरुआती जांच में 5 से 7 आतंकियों के शामिल होने की बात सामने आई है। पूरे जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी नजर आ रहे हैं। सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है। सेना ने कई आतंकियों के घरों को भी ध्वस्त कर दिया है, जहां संदिग्ध सामान मिला था।
