जयपुर में कोरोना का कहर! एक्टिव केसों की संख्या 100 के पार चार महीने का मासूम भी संक्रमित, जाने पूरे राज्य में कितने मरीज ?
राजस्थान में कोरोना वायरस एक बार फिर पैर पसारने लगा है। सबसे ज्यादा मामले राजधानी जयपुर में सामने आ रहे हैं। अब तक प्रदेशभर में 183 एक्टिव कोरोना मरीज मिल चुके हैं, जिनमें से 101 मामले सिर्फ जयपुर से हैं। ऐसे में साफ है कि संक्रमण एक बार फिर तेजी से फैल रहा है।पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 15 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। ये मरीज डूंगरपुर, जयपुर के फोर्टिस, जीएमसीएच, मणिपाल अस्पताल, एमजीएच, ईएचसीसी, एसडीएमएच, एसएमएस अस्पताल और उदयपुर के आरएनटी मेडिकल कॉलेज में दर्ज किए गए हैं। इस साल की शुरुआत से अब तक कोरोना संक्रमण से एक मरीज की मौत हो चुकी है।
12 लोगों का इलाज जारी..
प्रदेश में 12 कोरोना मरीजों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इनमें एक चार महीने का बच्चा भी संक्रमित मिला है, जिसे राजधानी जयपुर के जेके लोन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा एसएमएस, ईएचसीसी, फोर्टिस जयपुर, एम्स जोधपुर और आरएनटी उदयपुर जैसे बड़े अस्पतालों में संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है।
जिलेवार आंकड़े…
जयपुर- 101
उदयपुर- 21
जोधपुर- 15
चित्तौड़गढ़- 8
बीकानेर- 8
डीडवाना- 6
अजमेर- 3
डूंगरपुर- 3
झुंझुनू- 2
दौसा- 2
सवाई माधोपुर- 2
प्रतापगढ़- 2
बालोतरा- 2
अलवर, बाड़मेर, चूरू, फलौदी, राजसमंद, सीकर, टोंक- 1-1 केस
अन्य राज्य (मध्य प्रदेश) से- 1 केस
स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर…
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को मास्क पहनने और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी जा रही है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग इसे खतरे वाली स्थिति नहीं मान रहा है। लेकिन फिर भी लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। वहीं, मरीजों के लिए ऑक्सीजन और अन्य जरूरी इंतजामों को लेकर अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
