Aapka Rajasthan

करौली में 7वीं क्लास के छात्र को हॉस्टल वार्डन ने छत से फेंका, वीडियो आया सामने

 
करौली में 7वीं क्लास के छात्र को हॉस्टल वार्डन ने छत से फेंका, वीडियो आया सामने 

करौली न्यूज़ डेस्क, करौली में 7वीं क्लास के स्टूडेंट को वार्डन ने हॉस्टल की छत से फेंकने का मामला सामने आया है । गंभीर घायल छात्र की आठ दिन बाद मौत हो गई। पुलिस ने वार्डन सहित दो टीचर को गिरफ्तार किया है। मामला कुडगांव थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव स्थित निजी आवासीय स्कूल सरस्वती विद्या मंदिर का है। बता दें कि, तीन दिन तक स्कूल प्रशासन ने घरवालों को कोई सूचना नहीं दी। छात्र ने किसी दूसरे का मोबाइल फोन लेकर घर पर सूचना दी। इसके बाद परिजन ने बच्चे को गंगापुर सिटी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बच्चे को गंभीर अवस्था में जयपुर रेफर कर दिया। जयपुर ले जाते समय रास्ते में बच्चे की मौत हो गई।

करौली में 7वीं क्लास के स्टूडेंट को वार्डन ने हॉस्टल की छत से फेंक दिया। गंभीर घायल छात्र की आठ दिन बाद मौत हो गई। पुलिस ने वार्डन सहित दो टीचर को गिरफ्तार किया है। मामला कुडगांव थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव स्थित निजी आवासीय स्कूल सरस्वती विद्या मंदिर का है।सपोटरा डीएसपी कन्हैयालाल ने बताया- गांवड़ा मीणा निवासी दिलराज मीणा (14) पुत्र राम अवतार मीणा ​​​​​​सलेमपुर गांव स्थित एक निजी आवासीय स्कूल में 7वीं कक्षा का छात्र था। परिजन का आरोप है कि 13 दिसंबर को छात्र हॉस्टल की छत पर नहाने के लिए जा रहा था। वार्डन ने उसे छत (एक मंजिल) से नीचे फेंक दिया, जिससे उसके चेस्ट और पैर में चोट आई थी।तीन दिन तक स्कूल प्रशासन ने घरवालों को कोई सूचना नहीं दी। छात्र ने किसी का मोबाइल फोन लेकर घर पर सूचना दी। इसके बाद परिजन ने 17 दिसंबर को बच्चे को गंगापुर सिटी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बच्चे की हालत में सुधार नहीं होने पर 18 दिसंबर को करौली के जिला अस्पताल लेकर आए। यहां से 21 दिसंबर (शनिवार) को बच्चे को गंभीर अवस्था में जयपुर रेफर कर दिया। जयपुर ले जाते समय रास्ते में बच्चे की मौत हो गई।


जयपुर ले जाते समय रास्ते में मौत

परिजन शनिवार रात 11 बजे शव को लेकर वापस करौली जिला अस्पताल पहुंचे और शव को मॉर्च्युरी में रखवाया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग अस्पताल में जमा हो गए। रविवार सुबह 9 बजे ग्रामीणों ने जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी के बाहर प्रदर्शन किया। पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता, आरोपी टीचर की गिरफ्तारी और आवासीय स्कूल को सीज करने की मांग करने लगे।करौली विधायक दर्शन सिंह, सपोटरा डीएसपी कन्हैयालाल और करौली की कार्यवाहक एसडीएम कौशल गर्ग ने परिजन और लोगों को समझा कर मामला शांत कराया। इसके बाद मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजन को सौंप दिया।सपोटरा डीएसपी कन्हैयालाल ने बताया- मामले में दो आरोपी टीचर को गिरफ्तार किया है। जांच की जा रही है। परिजन और ग्रामीणों की मांग पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा।

डॉक्टर बोले- बिसरा रिपोर्ट आने पर पता चलेगा मौत का कारण

करौली जिला अस्पताल के मेडिकल ज्यूरिस्ट डॉक्टर शिशुपाल मीणा ने बताया- छात्र के पैर में चोट के निशान मिले हैं। प्राथमिक तौर पर सीने में चोट के निशान नहीं मिले। बिसरा के लिए सैंपल भेजे हैं। बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही चोट और मौत के कारण का पता लगेगा।छात्र के तीन भाई और दो बहन हैं। उसके पिता मजदूरी करते हैं।