Aapka Rajasthan

Karoli कलश यात्रा में गूंजे जयकारे, माहौल हुआ धर्ममय

 
Karoli कलश यात्रा में गूंजे जयकारे, माहौल हुआ धर्ममय

करौली न्यूज़ डेस्क, करौली समीपवर्ती जहांनगर मोरड़ा गांव में कनुआ बाबा मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आम बस्ती महावर समाज की ओर से कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया गया। कलश यात्रा में 501 से अधिक महिलाओं ने कलश धारण करते हुए भाग लिया। इस दौरान गूंजे जयकारों से माहौल धर्ममय हो गया। सामाजिक कार्यकर्ता पांचाराम महावर, सुरेश महावर आदि ने बताया कि मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा में 501 से अधिक महिलाओं ने मंगल कलश धारण करते भाग लिया। कलश यात्रा बैंड बाजों के साथ गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंची। इस दौरान भजनों पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। वहीं रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा करते हुए बाबा के भक्तों ने स्वागत किया। कलश यात्रा के दौरान बच्चों, युवाओं एवं बुजुर्गों द्वारा हाथों में ध्वज पताका लिए लगाए जा रहे जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। इस मौके पर शिवलाल महावर, रमेश , मुकेश कुमार महावर, भूरसिह अध्यापक, रामजीलाल आदि मौजूद रहे।

मासलपुर क्षेत्र के रामपुरा गांव के समीप चोरेटी हनुमान मंदिर पर बुधवार को सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। मासलपुर पंचायत समिति उपप्रधान रामपुरा निवासी राजकुमारी जादौन, पुष्पेन्द्र सिंह व मोन्टू बना की ओर से आयोजित भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश थामे हुए मंगल गीत गाती चल रही थी। श्रद्धालु जयकारों के साथ नाचते गाते हुए चल रहे थे।