Aapka Rajasthan

Karoli नहाने के दौरान डूबने से बालक व किशोर की मौत

 
Karoli नहाने के दौरान डूबने से बालक व किशोर की मौत
करौली न्यूज़ डेस्क, करौली  ग्राम पंचायत खेड़ला के निमोदा में मोरेल नदी में डूबने से 13 वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक दीपक प्रजापत पुत्र मदनमोहन प्रजापत है। दीपक मोरेल नदी में नहाने के लिए अपने दोस्तों के साथ गया था। नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया। उसके डूबने की सूचना मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों व गोताखारों ने उसे निकालकर नारौलीडांग के स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचाया। लेकिन वहां ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं होने पर उसे सपोटरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचाया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से गांव में शोक छा गया। परिजन बेहाल हो गए। गमगीन माहौल में अंत्येष्टि की गई। उल्लेखनीय है इस बार बारिश से नदी में काफी मात्रा में पानी आया है।

समीप के ऊंचागांव के तालाब में डूबने से गुरुवार को 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। किशोर के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मृतक अनीजरा निवासी लवकेश पुत्र ज्वान सिंह जाटव है। थानाधिकारी नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि लवकेश अपने साथियों के साथ सुबह करीब 11 बजे नहाने गया था। इस दौरान गहरे पानी में चले जाने से तालाब में डूब गया। साथियों के चिल्लाने पर आसपास के लोग तालाब पर पहुंचे और लवकेश को तालाब से निकाला। जिसके बाद उसे मासलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह कक्षा दसवीं में पढ़ता था। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।