Karoli 3 दिन से लापता युवक का मिला शव, परिजनों को सौंपा
करौली न्यूज़ डेस्क, करौली थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने बताया कि शशांक शर्मा (22) पुत्र घनश्याम शर्मा निवासी पुरानी कलेक्ट्रेट चौराहा रविवार शाम को बाइक लेकर घर से निकला था परिजनों द्वारा तलाशी करने पर युवक की बाइक करौली हिंडौन मार्ग स्थित पांचना नदी के किनारे खड़ी मिली थी। बाइक के आधार पर परिजनों ने पुलिस और सिविल डिफेंस को सूचना दी। इसके बाद सिविल डिफेंस टीम लगातार 68 घंटे से नदी में युवक की तलाश कर रही थी। बुधवार दोपहर बाद गोताखोर और सिविल डिफेंस टीम ने युवक का शव पांचन नदी से बाहर निकाला। पहचान के बाद शव को करौली हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में लाया गया, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद सब परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

सिविल डिफेंस टीम प्रभारी ने बताया कि सूचना पर टीम मौके पर पहुंची। प्रदीप कुमार ने बताया कि 68 घंटे लगातार गहन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शव नदी से बाहर निकाला गया। परिजन के द्वारा शशांक की पहचान के बाद पुलिस प्रशासन की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच में युवक को मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। सिविल डिफेंस प्रभारी सहित सदस्य जयदेव, अखलाक, रामअवतार, फरमान, लोकेंद्र, बालकृष्ण, बृजभूषण, पुष्पेंद्र, ऋषि, सैनी ललित, भूपेंद्र, तरुण आदि शामिल रहे।
