Karoli सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
करौली न्यूज़ डेस्क, करौली सेवा पखवाड़ा के तहत करौली जिला मुख्यालय स्थित बूथ संख्या 136 पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सफाई का कार्य कर श्रमदान किया। साथ ही आमजन को भी साफ स्वच्छ रहने और अन्य को प्रेरित करने का संदेश दिया।भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने बताया कि सेवा पखवाड़े के तहत करौली के गोमती कॉलोनी स्थित संत गोमती दास मंदिर बूथ 136 संख्या पर सफाई कर श्रमदान किया गया। साथ ही घर-घर जाकर भाजपा के सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए पार्टी से नए सदस्य जोड़े गए। उन्होंने बताया कि मोबाइल से मिस कॉल देकर सदस्य बनाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने शहर वासियों को भी स्वच्छता पखवाड़ा के तहत अपने आस पास साफ सफाई रखने का संदेश दिया।

उन्होंने बताया कि स्वच्छता पखवाड़े के तहत जिले भर में अभियान चलाया जा रहा है। अभियान को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता लगातार घर घर जा कर काम कर रहे हैं।इस दौरान जिला महामंत्री धीरेंद्र बैसला, विधानसभा संयोजक एवं सेवा पखवाड़ा सह संयोजक योगेश शर्मा उर्फ योगी, सुरेश शुक्ला, तेजेंद्र सिंह, आशीष जैन, अशोक वर्मा, कपिल जिंदल आदि मौजूद रहे।
