Aapka Rajasthan

Karauli शहर में बिरसा मुंडा की झांकी सजा निकाली रैली

 
Karauli शहर में बिरसा मुंडा की झांकी सजा निकाली रैली 

करौली न्यूज़ डेस्क, टोडाभीम उपखंड मुख्यालय पर स्थित बीजवाड़ बालाजी मंदिर परिसर में आदिवासी दिवस मनाया गया। सबसे पहले बीजबड़ बालाजी मंदिर पर आदिवासी समाज के लोग जुटे। यहां बिरसा मुंडा की तस्वीर के आगे सभी ने पूजा अर्चना की। इस दौरान आदिवासी समाज के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की। इस दौरान बिरसा मुंड की जीवनी पर प्रकाश डाला गया।

टोडाभीम बीजबड़ा बालाजी मंदिर से लेकर टोडाभीम मुख्य चौराहे से होते हुए। अस्पताल रोड से आदिवासी समाज के लोगों द्वारा डीजे की धुनों पर रैली निकाली गई। इस दौरान कस्बे में जगह-जगह स्वागत सत्कार किया गया। कस्बे के लोगों द्वारा रैली पर पुष्प वर्षा की गई। रैली के दौरान विरसा मुंडा की सुंदर झांकी सजाई गई। बच्चे आदिवासी वेशभूषा में तीर कमान लिए साथ चल रहे थे।