Karoli दिवाली मिलन समारोह एवं अन्नकूट महोत्सव का भारत विकास परिषद ने किया आयोजन
करौली न्यूज़ डेस्क, भारत विकास परिषद द्वारा दीपावली मिलन समारोह और अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। परिषद के पदाधिकारी और सदस्यों ने एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दी। अन्नकूट महोत्सव में करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर, भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी रही इंदु देवी जाटव, भारत विकास परिषद के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए।भारत विकास परिषद के अरविंद अग्रवाल ने बताया कि हर साल की भांति अन्नकूट महोत्सव और दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर और भाजपा की करौली-धौलपुर लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी रही इंदु देवी जाटव का सम्मान किया गया।
इस दौरान विधायक दर्शन सिंह ने कहा कि भारत विकास परिषद समाज निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान कर रही है। इस तरह के आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं। इंदु देवी जाटव में भी भारत विकास परिषद की कार्य शैली की सराहना की।इस दौरान भारत विकास अध्यक्ष तुलसीदास गोयनका अध्यक्ष, कमलकान्त शर्मा सचिव, अरविन्द अग्रवाल कोषाध्यक्ष, सीताराम शर्मा प्रांतीय पर्यावरण प्रकल्प प्रभारी, योगेन्द्र सिंहल प्रांतीय आई टी सेल प्रभारी, अखलेश गुप्ता उपाध्यक्ष, विजय गुप्ता सह सचिव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
