Aapka Rajasthan

Karoli त्योहार के लिए ऑटोमोबाइल बाजार पूरी तरह तैयार, होगी बम्पर खरीदारी

 
Karoli त्योहार के लिए ऑटोमोबाइल बाजार पूरी तरह तैयार, होगी बम्पर खरीदारी

करौली न्यूज़ डेस्क, दीपोत्सव को लेकर शहर में ऑटोमोबाइल के बाजार सजकर तैयार हैं। शहर के अलग-अलग कम्पनियों के शो-रूम पर विभिन्न मॉडलों की बाइक आई है। बाइकों की एडवांस बुकिंग से ऑटोमोबाइल्स बाजार में खुशियां छाई हैं।शहर में करीब आधा दर्जन बाइक शो-रूम हैं, जिन पर लगभग सभी पर मोटरसाइकिल की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। उसी के अनुसार शो-रूम संचालकों ने तैयारियां की हैं। दशहरा पर्व से लेकर पूरे दीपोत्सव पर्व के मद्देनजर बाइकों की बुकिंग हो चुकी है। दशहरे पर शुभ मुहुर्त के चलते वाहनों की खरीद का प्रचलन अधिक है। ऐसे में कई लोगों ने दशहरे पर वाहन के लिए कुछ दिन पहले ही वाहन बुक करा लिए थे। शहर के बाइक शो-रूम पर अब तक करीब 500 मोटरसाइकिलों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। इससे करोड़ों के कारोबार की उम्मीद है। एक बाइक शो-रूम संचालक अकरम खान ने बताया कि उनके यहां करीब 150 मोटरसाइकिलों की बुकिंग है, उसी के अनुरूप तैयारियां की हैं। इसी प्रकार एक अन्य संचालक राजेश जैन के अनुसार दीपोत्सव के अवसर पर उनके यहां मोटरसाइकिलों की बुकिंग हो चुकी है। दशहरा-दीपोत्सव पर करीब 250 मोटरसाइकिलें बिकने की उम्मीद है। इसी प्रकार एक कम्पनी के शो-रूम पर करीब 150 मोटरसाइकिलों की एडवांस बुकिंग हुई है। बाइक कम्पनियों के शोरूमों में खास तैयारी की जा रही है। शोरूमों के बाहर नए मॉडल व रंग की बाइकों की कतार लगी है। मोटरसाइकिल के अलावा स्कूटी के लिए भी शो-रूम पर बुकिंग हुई है।

हिण्डौनसिटी. दीपावली के त्योहारी सीजन को लेकर चहुंओर तैयारियों का दौर परवान चढ़ रहा है। दशहरा औैर धनतेरस पर बम्पर खरीदारी की उम्मीद बाइक कम्पनियों के शो रूम सज कर तैयार हैं। हालांकि ऑटोमोबाईल्स के टू-व्हीलर्स में नवरात्र स्थापना के दिन से बाइकों की खरीदारी का शुरुआत हो चुकी है। नवरात्र में भी मुहूर्त के अनुसार हर रोज 30-35 बाइक शोरूमों से बाहर आ रही है। दुर्गाष्टमी व नवमी की खरीदारी के बाद खास तौर पर लोगों ने दशहरा, धनतेरस व दीपावली के मुहूर्त के लिए बाइकें बुक कराई हुई हैं। त्योहारी सीजन में क्षेत्र में विभिन्न कम्पनियों के करीब 20 शोरूमों से 1500 बाइकों की खरीदारी की सभावना है।

वाहनों की खरीदारी के लिए खास दीपावली फेस्टीबल सीजन के लिए बाइक कम्पनियों ने नए मॉडल लॉंच किए हैं। जिन्हें युवा खासा तौर पर पसंद कर रहे हैं। हालांकि लोगों में सामान्य मॉडल की बाइकों की पसंद कम नहीं हुई है। खरीदारों को रिझाने के लिए अलग-अलग कम्पनियों ने कई प्रकार के ऑफर भी बाजार में उतारे हैं। महवा रोड स्थित विष्णु ऑटोमोबाइल्स के रमाकांत चतुर्वेदी ने बताया कि बाइक में लोग बुक कराने की बजाय मौके पर खरीदारी कर रहे है। हालांकि दशहरा और धनतेरस के मुहूर्त पर डिलीवरी लेने के लिए काफी खरीदारों ने बुकिंग करवा कर बाइकों पर टेगिंग कर रहे हैं।गौरतलब है कि हिण्डौन शहर सहित उपखण्ड क्षेत्र के विभिन्न कस्बों में बाइकों के करीब 20 सेल्स शोरूम हैं।