राजश्री स्कीम के 'लाडो प्रोत्साहन योजना' में बदलते ही 50 हजार से 1 लाख की गई राशि, एक क्लिक में जाने कैसे उठा सकते है लाभ ?
करौली न्यूज़ डेस्क - राजस्थान के निजी और सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली बालिकाओं के लिए प्रोत्साहन योजना के तहत किश्तों का भुगतान साला दर्पण पोर्टल के जरिए किया जाएगा। इस योजना को लेकर प्रारंभिक शिक्षा पंचायती राज विभाग की ओर से आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक तीसरी और छठी किश्त तक का लाभ संबंधित सरकारी स्कूल या राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त स्कूलों के माध्यम से कक्षा 1, 6, 10 और 12 में प्रवेश लेने पर दिया जाएगा। इसमें बालिकाओं के अभिभावकों से कोई आवेदन नहीं लिया जाएगा।
बेटी के जन्म के समय 2500 रुपए
एक साल के टीकाकरण पर 2500 रुपए
पहली कक्षा में प्रवेश पर 4000 रुपए
कक्षा 6 में प्रवेश पर 5000 रुपए
10वीं में प्रवेश पर 11000 रुपए
12वीं पास करने पर 25000 रुपए
स्नातक और 21 साल की उम्र पूरी करने पर 50 हजार रुपए
राजस्थान जन आधार कार्ड मिलेगा
आपको बता दें कि इस योजना के तहत पहली और दूसरी किश्त के भुगतान को पोर्टल डिटेल और आईडी के जरिए ट्रैक किया जाएगा। लाडो योजना के तहत बालिकाओं के भुगतान के लिए राजस्थान जन आधार कार्ड और बैंक पासबुक उपलब्ध कराई जाएगी।
लाडो योजना के तहत मिलेगा लाभ
राजस्थान सरकार द्वारा सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाली बेटियों को शाला दर्पण के माध्यम से इस योजना का लाभ मिलेगा। सभी जिलों में लाभार्थी 8000 से अधिक बालिकाओं को किश्तों के माध्यम से राशि दी जाएगी। करौली जिला शिक्षा अधिकारी इंद्रेश तिवारी ने बताया कि इस योजना के तहत राजस्थान सरकार द्वारा पंजीकृत संस्थाओं में बालिकाओं के जन्म पर 2500 रुपए दिए जाएंगे और एक वर्ष में पूर्ण टीकाकरण होने पर बालिकाओं को ₹2500 दिए जाएंगे।
स्कूली बालिकाओं को मिलेंगे 50 हजार रुपए!
शिक्षा अधिकारी ने बताया कि 7वीं किश्त बालिकाओं के अभिभावकों के बैंक खाते में ऑनलाइन जमा कराई जाएगी। पात्र बालिकाओं को सरकारी मान्यता प्राप्त निजी स्कूल में प्रवेश लेने पर ₹4000, कक्षा 5 में प्रवेश लेने पर ₹5000, कक्षा 10 में ₹11000 तथा कक्षा 12 में 25000 की राशि मिलेगी। स्नातक उत्तीर्ण होने तथा 21 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर सातवीं किश्त के रूप में 50,000 रुपए दिए जाएंगे। तीसरी तथा छठी किश्त का भुगतान शिक्षा विभाग द्वारा शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा।
राजश्री योजना का नाम बदला
राजस्थान सरकार के आदेशानुसार राजश्री योजना का नाम बदलकर लाडो योजना कर दिया गया है। पुरानी योजना राजश्री थी, इसकी अगली किश्त का लाभ लाडो योजना के अंतर्गत पात्र बालिकाओं को दिया जाएगा।
