Aapka Rajasthan

Karoli मंगला पशु बीमा योजना में आवेदन 12 जनवरी तक

 
Karoli मंगला पशु बीमा योजना में आवेदन 12 जनवरी तक

करौली न्यूज़ डेस्क,  प्रदेश सरकार की ओर से मंगला पशु बीमा योजना के तहत पशुओं का नि:शुल्क बीमा किया जाएगा। इसके लिए पशुपालक 12 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक गंगासहाय मीणा ने बताया कि पशुओं के पंजीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योजना के तहत प्रदेश में 5 लाख दुधारू भैंस, गाय, भेड़, बकरी और एक लाख ऊंटों सहित कुल 21 लाख पशुओं का बीमा किया जाएगा। इसमें गाय, भैंस व ऊंट के लिए प्रति पशु 40 हजार रुपए मिलेगा। भेड़ बकरी के लिए प्रति पशु 4000 रुपए का बीमा मिलेगा। इस योजना में 400 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

संयुक्त निदेशक ने बताया कि बीमा योजना के तहत 12 जनवरी तक पशुपालक ऑनलाइन पंजीकरण मोबाइल एप, पोर्टल पर या ईमित्र से आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के तहत दुधारू पशुओं की प्राकृतिक या आकस्मिक दुर्घटना जैसे आग लगना, सड़क दुर्घटना, आकाशीय बिजली गिरना, जहरीला घास खाने या कीड़ा काटने, किसी बीमारी में मृत्यु होने पर बीमा की राशि पशुपालक को मिलेगी। संयुक्त निदेशक ने बताया कि निश्चित संया से अधिक पशुपालकों का पंजीकरण होने पर निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन पंजीकृत पशुपालकों की लॉटरी निकाली जाएगी। लॉटरी में चयनित पात्र पशुपालकों को बीमा का लाभ दिया जाएगा।