विकास की दिशा में एक और कदम! MLA हंसराज मीना ने किया PHC भवन का भूमि पूजन, 1.20 करोड़ की लागत से होगा निर्माण
विधायक हंसराज मीना ने भाकरी गांव में 1.20 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इस दौरान जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी सहित कई लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर विधायक मीना ने कहा कि यह महज एक भवन नहीं बल्कि क्षेत्र के हर नागरिक के बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में एक मजबूत कदम है।
वर्षों से चिकित्सा सुविधाओं के लिए तरस रहे इस गांव को भवन बनने के बाद प्राथमिक स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। यहां के लोगों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। गरीब लोगों का पैसा और समय बचेगा। आपातकालीन स्थितियों में तुरंत इलाज सुनिश्चित होगा।
दर्जनों गांवों और बस्तियों के लोगों को सुविधा मिलेगी। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जयंती लाल मीना, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीश चंद मीना, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेश कुमार मीना, हरिया का मंदिर सरपंच प्रतिनिधि रूप सिंह मीना, कुड़गांव सरपंच प्रतिनिधि गिर्राज बैरवा, महमदपुर सरपंच शिवजी शर्मा, पूर्व सरपंच केदार, राम सिंह ठेकेदार, पूर्व मंडल अध्यक्ष एडवोकेट श्यामसुंदर शर्मा, अमर सिंह मीना पचौली, बृज भूषण शर्मा, मधुसूदन तिवारी, जतन ठेकेदार बीजलपुर, कैप्टन चौधरी मकनपुर, मेघराम, खेमू ठेकेदार, रामराज ठेकेदार कानापुरा सहित कई लोग मौजूद रहे।
