Aapka Rajasthan

करौली में एएनएम छात्रों की पहल, TB जागरूकता रैली में दी जरूरी जांच और इलाज की जानकारी

 
करौली में एएनएम छात्रों की पहल, TB जागरूकता रैली में दी जरूरी जांच और इलाज की जानकारी

करौली न्यूज़ डेस्क - करौली में टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान के तहत एएनएम प्रशिक्षार्थियों ने विशेष जागरूकता रैली निकाली। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश चंद मीना ने टीबी क्लीनिक से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएमएचओ डॉ. मीना ने बताया कि इस अभियान के तहत विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इनसे लोगों को टीबी के लक्षण और बचाव के उपायों की जानकारी मिलेगी। साथ ही वे टीबी उन्मूलन में अपना योगदान दे सकेंगे।

रैली गुलाब बाग से शुरू होकर बस स्टैंड, सब्जी मंडी और जिला अस्पताल होते हुए एएनएम प्रशिक्षण केंद्र पहुंची। एएनएम प्रशिक्षार्थियों ने नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। उन्होंने आमजन को समय पर टीबी की जांच और उपचार करवाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में क्षय रोग अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र कुमार, एएनएमटीसी प्रभारी कैलाश चंद और जिला कार्यक्रम समन्वयक लाखन सिंह लोधा सहित टीबी क्लीनिक कर्मचारी मौजूद थे।