Karoli में आंचल अभियान के बारे में जानकारी लेकर आंगनबाड़ी केंद्र का किया गया निरीक्षण
बीसीएमओ डॉ. दीपक चौधरी ने बताया कि अभियान के पहले चरण में एनीमिया से पीड़ित गर्भवती महिलाओं को तीन श्रेणी में रखकर स्क्रीनिंग की गयी. जिसमें 8 महिलाओं की हालत गंभीर पाई गई। दूसरे चरण के सर्वे में 3 महिलाओं की हालत गंभीर पाई गई। ऐसी महिलाओं को विटामिन व आयरन की गोलियां देकर प्रसव पूर्व हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाई गई। भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी भी ऐसी ही दो महिलाओं से रूबरू हुए। आंगनबाड़ी केंद्र पर गोद भराई की रस्म अदा करते हुए एक गर्भवती महिला को पौष्टिक आहार की जानकारी दी गई।
बता दें कि कुपोषित बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता के संबंध में कलेक्टर ने आंचल अभियान के तहत मई माह 2022 से स्क्रीनिंग कर एनीमिया की जांच कराई थी. बच्चों व गर्भवती महिलाओं में खून की कमी की समस्या सामने आई। जिसके बाद उन्हें खून की मात्रा बढ़ाने के लिए जरूरी दवाएं दी गईं। पहले चरण में फुलवाड़ा पंचायत के सरकारी स्कूल में 1220 की स्क्रीनिंग की गई। जिसमें 2 गंभीर पाए गए। तीसरे चरण में 917 की जांच की गई।
