Aapka Rajasthan

Karoli समर्थन मूल्य पर कृषि जिंस खरीद ने अब पकड़ी रफ्तार

 
Karoli समर्थन मूल्य पर कृषि जिंस खरीद ने अब पकड़ी रफ्तार

करौली न्यूज़ डेस्क, करौलीयहां क्रय विक्रय सहकारी समिति के तत्वावधान में संचालित समर्थन मूल्य कांटे पर तुलाई ने रफ्तार पकड़ ली है। जिंस की खूब आवक हो रही है। रविवार तक 372 किसानों की 8 हजार 319 क्विंटल सरसों की खरीद की जा चुकी है। लेकिन राजफैड की ओर से खरीद की गई जिंस की भुगतान राशि अब तक भी किसानों के खातों में नहीं डाली गई है। जिससे किसानों में असंतोष है। उपखण्ड मुख्यालय पर आईडी मौपिंग नहीं होने की वजह से गत 1 अप्रेल की अपेक्षा 15 अप्रेल से समर्थन मूल्य कांटे पर तुलाई कार्य शुरू हो पाया। खरीद केन्द्र प्रभारी राजेश कुमार मीना ने बताया कि नादौती उपखण्ड क्षेत्र के अब तक लगभग एक हजार किसानों द्वारा पंजीयन करवाया गया है। जिसकी अपेक्षा अब तक 372 किसानों की 8 हजार 319 क्विंटल सरसों की खरीद की जा चुकी है।

वहीं किसानों की सुविधा को देखते हुए कांटों पर निर्बाध रूप से तुलाई कार्य किया जा रहा है। किसानों के भुगतान को लेकर मीना ने बताया कि राजफेड की ओर से राशि बैकों को भिजवा दी गई है। आगामी एक दो दिन में किसानों के खातों में राशि डाली जाएगी। आगामी दिनों में बारदाने की कमी को देखते हुए केन्द्र पर पर्याप्त बारदाना उपलब्ध कराने को लेकर उच्च अधिकारियों को लिखा गया है। जिससे खरीद केन्द्र पर तुलाई कार्य बाधित नही हो। खरीद केन्द्र के सफल संचालन में समिति के अविकेश, रविकेश मीना, अश्वनी मीना, लटूर मीना आदि कार्मिकों के साथ केन्द्र पर आने वाले किसान भी व्यवस्था में सहयोग प्रदान कर रहे हैं।