Karoli चोरी का माल खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी
11 मई को तेजराम (36) पुत्र आरामी निवासी परीता थाना कुडगांव ने एफआईआर दर्ज कराई। एफआईआर में बताया कि 10 मई की रात करीब साढ़े 11 बजे से सुबह करीब 6 बजे के बीच चोर घर में चोरी कर ले गए। इस दौरान परिवादी के परिजन घर के दूसरे हिस्से में सो रहे थे। चोर घर की पट्टियां हटाकर अंदर घुस गए और बक्से का ताला तोड़कर चांदी की 2 कौंधनी, 1 जोड़ी पायजेब, बच्चों के हाथ-पैर के कड़े, सोने के कुंडल, पेंडल, चेन, एक मोबाइल और 1 लाख 22 हजार रुपए चोरी कर ले गए। मामले में पुलिस ने आरोपी विजयराम (32) पुत्र सपूत मीना निवासी परीता, विक्रम (26) पुत्र गुमान मीना निवासी परीता और राहुल उर्फ यादराम मीना (26) पुत्र विश्राम मीना निवासी परीता को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार किए गए चोरों से पूछताछ के आधार पर चोरी का माल खरीदने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। गठित टीम में थानाधिकारी रुकमणी के साथ एएसआई हरकेश, कॉन्स्टेबल पुरुषोत्तम, हरी सिंह मौजूद रहे।
