Aapka Rajasthan

राजस्थान के इस जिले में जलकर ख़ाक हुआ कपड़ों का शोरूम, अग्निकांड में व्यापारी को लगी लाखो रूपए की चपत

 
राजस्थान के इस जिले में जलकर ख़ाक हुआ कपड़ों का शोरूम, अग्निकांड में व्यापारी को लगी लाखो रूपए की चपत 

करौली न्यूज़ डेस्क - करौली जिले के हिंडौन में एक कपड़े के शोरूम में आग लग गई। 3 मंजिला इमारत में लगी आग इतनी भीषण थी कि इसे काबू करने के लिए 2 दमकल गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। बुधवार रात हिंडौन के शीतल चौक स्थित एक रेडीमेड कपड़े के शोरूम में आग लग गई। इससे व्यापारी को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। हालांकि आग लगने के प्राथमिक कारणों का पता नहीं चल पाया है।

तीसरी मंजिल से उठ रहा था धुआं, पड़ोसियों ने दी सूचना
क्षेत्र के शीतल चौक स्थित गुंबर मार्ट शोरूम की ऊपरी मंजिल से रात करीब 11 बजे धुआं उठ रहा था। पड़ोसियों ने देखा तो शोरूम मालिक को सूचना दी। इसके बाद शोरूम मालिक ने पुलिस और नगर परिषद की दमकल को सूचना देकर बुलाया। मोहल्ले के लोगों और पुलिस की मदद से नगर परिषद की दो दमकलों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना
हालांकि कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से यह आग लगी है। यह घटना शोरूम की तीसरी मंजिल पर स्थित रेडीमेड कपड़ों के गोदाम में हुई। गनीमत रही कि नगर परिषद की दमकल ने समय रहते पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। इससे पहली और दूसरी मंजिल पर रखे सामान को कोई नुकसान नहीं हुआ।

समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था
आशंका जताई जा रही है कि अगर आग की लपटें पहली या दूसरी मंजिल तक पहुंच जातीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। इतना ही नहीं शोरूम के आसपास कपड़ों की अन्य दुकानें और इलेक्ट्रॉनिक सामान के शोरूम भी हैं। ऐसे में आग भीषण रूप ले सकती थी।