राजस्थान के करौली जिले में पलटा स्कूली बच्चों से भरा टेंपो, 12 साल की छात्रा की हुई मौत इतने बच्चे घायल
करौली न्यूज़ डेस्क - करौली जिले में स्कूली बच्चों से भरा एक टेंपो पलट गया। हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई और 6 से अधिक बच्चे घायल हो गए। हादसा गुरुवार दोपहर सपोटरा उपखंड के करणपुर कस्बे की डांगरिया घाटी में हुआ। जानकारी के अनुसार डांगरिया गांव से करणपुर जा रहे टेंपो में 15 से अधिक स्कूली बच्चे सवार थे।
डांगरिया घाटी में पहुंचते ही टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। घायल बच्चों को करणपुर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने डांगरिया निवासी 12 वर्षीय शिवानी बैरवा को मृत घोषित कर दिया। मृतक छात्रा पांचवीं कक्षा में पढ़ती थी। गंभीर रूप से घायल दो छात्राओं को करौली रेफर किया गया है।
ऑटो सवार सभी बच्चे करणपुर के निजी स्कूल गुमानो वाल उच्च माध्यमिक विद्यालय में पढ़ते हैं। कैला देवी डीएसपी मीना मीना और करणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक छात्रा का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों ने हादसे को लेकर हंगामा भी किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
