Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: करौली में दर्दनाक हादसा, मिट्टी की ढाय गिरने से 3 महिलाओं सहित 3 बच्चों की मौत

 
Rajasthan Breaking News: करौली में दर्दनाक हादसा, मिट्टी की ढाय गिरने से 3 महिलाओं सहित 3 बच्चों की मौत

करौली न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर में आपको बता दें कि करौली जिले में एक दर्दनाक हादसा घटित हुआ है। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। करौली जिले के सपोटरा की सिमिर ग्राम पंचायत के मेदपुरा गांव में मिट्टी की ढाय गिरने से तीन बालिकाओं सहित 6 की मौत हो गई है। दुर्घटना में 3 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सपोटरा हॉस्पिटल पहुंचाया है. जहां से दो घायलों को करौली रेफ़र किया था इनमें एक महिला की रास्ते में मौत हो गई. जबकि एक का करौली में उपचार चल रहा है। जबकि ग्रामीण मलवे में अन्य लोगों के दबे होने की आशंका से निकालने के प्रयास में जुटे हैं। 

पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट का बड़ा बयान, कहा- हम सबका ध्येय 2023 में दोबारा कांग्रेस की सरकार बने

01

जानकारी के अनुसार सपोटरा की सिमिर ग्राम पंचायत के मेदपुरा गांव निवासी कुछ महिला और लड़कियां समीप के एक टीले पर दीपावली पर घर की लिपाई-पुताई के लिए मिट्टी लेने गई थीं, इस दौरान पिछले 3 दिनों से हुई बारिश के कारण कमजोर पड़ी मिट्टी की बड़ी ढाय अचानक से गिर गई। ढाय गिरने से महिला और बालिकाएं मलबे में दब गईं। मिट्टी की ढाय गिरते ही घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। 

अलवर के बानसूर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, कानूनगो को 11 हजार रुपए रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

01

ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे को हटा कर सभी को बाहर निकाला है। घटना में 2 महिला और 3 बालिकाओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 4 महिला और बालिकाओं को घायल अवस्था में सपोटरा हॉस्पिटल पहुंचाया है। जहां से दो गंभीर घायल महिलाओं को उपचार के लिए करौली रेफर किया है। रास्ते में एक महिला ने दम तोड़ दिया है। सूचना मिलते ही करौली कलेक्टर अंकित कुमार सिंह, एसपी नारायण टोगस सहित पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली साथ ही परिजनों को सांत्वना दी है।