Aapka Rajasthan

Karoli हर ट्रेन से श्रीमहावीरजी तक निशुल्क बस, तीन जगह पार्किंग भी फ्री, सस्ते में मिलेंगे कमरे

 
Karoli हर ट्रेन से श्रीमहावीरजी तक निशुल्क बस, तीन जगह पार्किंग भी फ्री, सस्ते में मिलेंगे कमरे 

करौली न्यूज़ डेस्क, करौली मनमोहन गर्ग/रमेश गुर्जर| श्रीमहावीरजी/हिंडौन सिटी श्रीमहावीरजी में 24 साल बाद हाे रहे पंचकल्याणक महाेत्सव और महामस्तकाभिषेक की शुरुआत गुरुवार काे हाेगी। महाेत्सव 4 दिसंबर तक चलेगा। इसमें देशभर से श्रावक आएंगे। मंदिर प्रबंधन और प्रशासन तैयारियाें काे अंतिम रूप देने में जुटा है। महाेत्सव आचार्य वर्धमानसागर के सान्निध्य में हाेंगे। 24 से 28 नवंबर तक पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव होगा। भगवान महावीर की 24 फीट ऊंची खड्गासन प्रतिमा का पंचकल्याणक, 24 तीर्थंकराें की प्रतिमाओं का भी पंचकल्याणक हाेगा। 27 नवंबर को भूगर्भ से प्रकटी मूल प्रतिमा का अभिषेक किया जाएगा। अभिषेक 27 नवंबर काे शुरू होंगे। प्रथम मुख्य कलश और सौधर्म इंद्र आदि के तथा अन्य कलश संपन्न होंगे। दूसरे दिन पंचकल्याणक के इंद्रादि की तरफ से तथा अन्य कलश होंगे। तीसरे दिन समस्त समाजजनों की तरफ से कलशाभिषेक किए जाएंगे। मंदिर ट्रस्ट के अनुसार करीब 700 साल पहले खुदाई में भगवान महावीर की पाषाण प्रतिमा प्रकट हुई थी। कथा के अनुसार एक गाय अपने घर से प्रतिदिन सुबह घास चरने निकलती थी और शाम को घर लौट आती थी। कुछ दिन बाद जब गाय घर लौटती थी तो उसके थन में दूध नहीं होता था। इससे परेशान होकर उसके मालिक चर्मकार ने सुबह गाय का पीछा किया तो पाया कि एक विशेष स्थान पर वह गाय अपना दूध गिरा देती थी। यह चमत्कार देखने के लिए चर्मकार ने टीले की खुदाई की तो भगवान महावीर की प्रतिमा प्रकट हुई। अतिशय उद्भव से प्रभावित होकर ही बसवा निवासी अमरचंद बिलाला ने करीब 450 साल पहले मंदिर बनवाया।

निगरानी : 208 सीसीटीवी कैमरे। मंदिर ट्रस्ट ने ये कैमरे मंदिर सहित विभिन्न जगहाें पर लगा रखे हैं। वीडियोग्राफी एवं ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर रखेंगे। पानी: 11 जगह प्याऊ। मंदिर परिसर और कस्बे में मंदिर ट्रस्ट की 9 प्याऊ पहले से है। दो अस्थाई प्याऊ। 15-15 लोगों को लगाया है। सफाई : 75 कर्मचारी व्यवस्था में। मंदिर ट्रस्ट में 60 सफाई कर्मचारी स्थायी है। 15 पंचायत से लगाए हैं। चार वाहनों से कचरा उठाया जाएगा। बिजली : 24 घंटे बिजली सप्लाई। 4 निजी व 7 सरकारी ट्रांसफार्मर हैं। ट्रस्ट के पास 8 जेनरेटर व सोलर सिस्टम है। 5 नए जेनरेटर मंगवाए हैं। रोडवेज बस स्टैंड, देवनारायण चौराहा, बाजार में हाई मास्ट लाइट है।​​​​​​​ सुरक्षा : 800 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। मेले में सुरक्षा के लिए 600 पुलिस के जवान रहेंगे। मंदिर ट्रस्ट के 200 सिपाही एवं स्वयंसेवक सुरक्षा के लिए मौजूद रहेंगे।​​​​​​​ रेलवे : श्रीमहावीरजी रेलवे स्टेशन तक 10 नियमित ट्रेनें। 23 नवंबर से 4 दिसंबर तक 6 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव दिया है। रेलवे स्टेशन के बाहर से जैन मंदिर ट्रस्ट की ओर से मंदिर तक लाने व ले जाने के लिए हर ट्रेन पर निशुल्क बस की सुविधा है।​​​​​​​ रोडवेज : राजस्थान के सभी शहरों एवं दिल्ली, आगरा, अहमदाबाद, सूरत आदि जगहों से रोडवेज एवं निजी बस की सुविधा। 30 स्पेशल बसें चलेगी। पार्किंग : मुख्य मंदिर से 500 मीटर दूर महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम सरकारी स्कूल के 5 बीघा खेल मैदान में, मंदिर से 300 मीटर दूर रोडवेज बस स्टैंड के पास 3 बीघा में, मुख्य मंदिर से 800 मीटर दूर शांति वीरनगर के पास 2 बीघा भूमि पर। धर्मशाला-होटल : ट्रस्ट की 10 धर्मशाला, 11 निजी लॉज व होटल। जहां 6 से 7 हजार यात्री ठहरेंगे। कमरों का किराया 80 रुपए से 3 हजार रुपए तक हैं। ​​​​​​​