Aapka Rajasthan

Karoli टोडाभीम कॉलेज में वाद विवाद प्रतियोगिता में 50 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

 
Karoli टोडाभीम कॉलेज में वाद विवाद प्रतियोगिता में 50 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

करौली न्यूज़ डेस्क, टोडाभीम कस्बे के राजकीय महाविद्यालय में साहित्यिक सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्रचार्य डॉक्टर चरण सिंह मीणा ने बताया कि वाद विवाद प्रतियोगिता का शीर्षक मोबाइल फोन के लाभ हानि रखा गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन सांस्कृतिक साहित्यिक प्रभारी डॉक्टर चंद्रनमल शर्मा संवाहक आचार्य लखन बाई मीना सहायक आचार्य सुनीता मीणा ने कियाइस प्रतियोगिता में लगभग 50 से 60 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें प्रथम स्थान द्वितीय स्थान पर रहने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर विष्णु सैनी, द्वितीय स्थान पर मनीष बैरवा, तृतीय स्थान पर हितेश प्रजापत रहे।

कन्या महाविद्यालय में भी हुआ आयोजन

वही कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर उदय राज मीणा ने बताया कि कन्या महाविद्यालय में वाद विवाद प्रतियोगिता में लगभग 30 से 35 छात्राओं ने भाग लिया। कन्या महाविद्यालय के साहित्यिक सांस्कृतिक प्रभारी डॉक्टर गोविंद शरण शर्मा ने बताया कि प्रथम स्थान पर रीना मीना और वंदना, दूसरे स्थान पर मनीषा महावर और तृतीय स्थान पर शीतल मीणा रही। इस अवसर पर कॉलेज के प्रचार व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।