करौली में कार और बस की टक्कर में 5 लोगों की मौत, वीडियो में देखें खौफनाक मंजर
करौली न्यूज़ डेस्क, जैसे-जैसे सर्दी और कोहरे का कहर तेज हो रहा है, वैसे-वैसे हादसे बढ़ रहे हैं । राजस्थान में बीते कुछ दिनों से कई बड़े हादसों की खबर सामने आई है । अब प्रदेश के करौली जिले से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है । करौली-गंगापुर मार्ग पर सलेमपुर गांव में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया, यहां एक निजी बस और कार की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई । मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले कैला देवी का दर्शन करने गए थे । जहां से लौटते समय यह हादसा हुआ ।
करौली में बस और कार में आमने-सामने की टक्कर में 3 महिलाओं सहित 5 लोगों की मौत हो गई। 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों में 5 लोगों की हालत गंभीर होने पर करौली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।वहीं अन्य घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे गई। हादसा करौली-गंगापुर रोड पर सलेमपुर गांव के पास मंगलवार रात 8 बजे हुआ। हादसे में कार पूरी तरह पिचक गई। मरने वाले पांचों लोग कार में सवार थे। वे मध्यप्रदेश में इंदौर के रहने वाले थे।
कार सवार 5 लोगों की मौत
करौली हॉस्पिटल पुलिस चौकी प्रभारी बृजराज शर्मा ने बताया- इंदौर निवासी नयन कुमार देशमुख (63) पुत्र भाल चंद्र देशमुख परिवार के साथ कार से कैलादेवी से गंगापुर की ओर जा रहे थे। वहीं, निजी बस करौली की ओर आ रही थी।शाम करीब 8 बजे सलेमपुर गांव के पास स्थित एक निजी छात्रावास के सामने कार बस से टकरा गई। इससे कार में सवार 5 लोगों की मौत हो गई। बस में सवार 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए। मौके पर चीख पुकार मच गई।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायलों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया।
चार शव करौली जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाए गए हैं। वहीं, एक महिला का शव गंगापुर सिटी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। मृतकों की पहचान नयन कुमार देशमुख (63) पुत्र भाल चंद्र देशमुख निवासी इंदौर, प्रीति भट्ट, मनस्वी देशमुख, खुश देशमुख और अनीता देशमुख के रूप में हुई है।घायलों में विनीत सिंहल (31) पुत्र गोपाल निवासी करौली, सलीम (42) पुत्र अब्दुल लतीफ निवासी गंगापुर सिटी, नूरजहां (50) पत्नी सलीम निवासी गंगापुर सिटी, शिवराज लाल (44) पुत्र श्रीमोहन गुनेसरा और समय सिंह (21) पुत्र बद्री प्रसाद निवासी गनेसरा हैं।
