Karoli आंगनबाड़ी केंद्रों पर 3 से 6 वर्ष के 43582 बच्चों को 14 से मिलेगा गर्म और मीठा दूध
Dec 11, 2024, 19:15 IST
करौली न्यूज़ डेस्क, करौली मुख्यमंत्री अमृत आहार (आंगनबाड़ी दुग्ध वितरण योजना) के तहत जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आने वाले 3 से 6 वर्ष के बच्चों को सप्ताह में तीन दिन स्किम्ड मिल्क पावडर से तैयार गर्म मीठा दूध पिलाया जाएगा। राज्य सरकार के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य आंगनबाड़ी केन्द्रों पर योजना का शुभारंभ केन्द्रों पर बच्चों को निर्धारित समय पर नाश्ते के दौरान दूध पिलाकर किया जाएगा। इस संबंध में निदेशालय समेकित बाल विकास सेवाएं के निदेशक ने करौली सहित राज्य के सभी महिला एवं बाल विकास विभाग तथा बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
जिले में आंगनबाड़ी केन्द्रों पर 3 से 6 वर्ष की आयु के बच्चों की संख्या 43 हजार 582 है। मिल्क पावडर की आपूर्ति पोषण ट्रेकर पर दर्ज आधार सत्यापित लाभान्वितों की संख्या के अनुसार विभाग द्वारा राजस्थान कॉ ऑपरेटिव डेयरी फैडरेशन की ओर से त्रैमासिक आधार पर की जाएगी। प्रति लाभार्थी 100 मिलीलीटर गरम मीठा दूध केन्द्र पर ही पिलाया जाएगा।
महिला पर्यवेक्षक रखेंगी निगरानी, करेंगी सत्यापन
केन्द्र के निरीक्षण के दौरान महिला पर्यवेक्षकों को केन्द्र पर स्किम्ड मिल्क पावडर की प्राप्ति एवं वितरण का सत्यापन करना होगा। साथ ही 3 से 6 वर्ष के बच्चों को आंगनबाड़ी केन्द्र पर ही निर्धारित मात्रा का गरम मीठा दूध पिलाया जा रहा है, इसका भौतिक सत्यापन करना होगा।
ब्लॉक 3-6 वर्ष के बच्चे
करौली 11045
हिण्डौन सिटी 13969
मण्डरायल 4342
नादौती 3450
सपोटरा 4679
टोडाभीम 6097
