Karoli स्मैक तस्करी के आरोप में दंपती सहित 4 जने गिरफ्तार
Jan 15, 2025, 14:30 IST
करौली न्यूज़ डेस्क, करौली पुलिस ने स्मैक की तस्करी में लिप्त एक दंपती व उनके साथियों सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीएसटी टीम प्रभारी धारासिंह मीणा ने बताया कि सपोटरा पुलिस उप अधीक्षक कन्हैयालाल चौधरी के सुपरविजन में टीम गठित कर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान चल रहा है। इस दौरान सलेमपुर पुलिस चौकी पर कुडग़ांव थानाधिकारी रूकमणी गुर्जर ने नाकाबंदी कराकर ग्राम पंचायत बाजना के कावंटी गांव निवासी धनराज मीणा, उसकी पत्नी रेशम मीणा, पुरुषोत्तम उर्फ नरकटा महाजन, गोलू पाकड निवासी कावंटी को को एक स्वीप्ट कार से 55.08 ग्राम स्मैक, 2 लाख 62 हजार 250 नगद रुपए, इलेक्ट्रॉनिक तुला व तीन मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार किया है। टीम प्रभारी धारासिंह मीणा ने बताया कि आरोपी धनराज को यह राशि स्मैक बेचने पर मिली थी। आरोपी सपोटरा, गंगापुर सिटी क्षेत्र में युवाओं को स्मैक बेचता है। आरोपी ने बताया कि वह अपनी पत्नी को साथ में लेकर स्मैक खरीदने झालावाड़ जाता था।
इसके बाद यहां साथियों के साथ मिलकर सपोटरा, कुड़गांव , करौली व गंगापुर सिटी क्षेत्र में स्मैक की सप्लाई करता था। आरोपियों को पकड़ने के लिए गठित टीम में कुडग़ांव थानाधिकारी रूकमणी गुर्जर, हैडकॉस्टेबल हरिराम, कांस्टेबल नन्दराम, पुरूषोत्तम, राकेश, भूरसिंह, हरिसिंह मीणा सहित नारौलीडांग चौकी प्रभारी अवजीत, डीएसटी टीम प्रभारी धारासिंह मौजूद रहे। टीम प्रभारी धारासिंह की स्मैक की तस्करी करने वाले आरोपियों की धरपकड़ में अहम भूमिका रही।
