Karoli बस की टक्कर से 3 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
करौली न्यूज़ डेस्क, खरेटा गांव के पास एक निजी स्कूल की बस ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए करौली अस्पताल में भर्ती कराया है। बाइक सवार युवक खरेटा गांव में हनुमान मंदिर पर प्रसादी ग्रहण करने जा रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कॉन्स्टेबल रामप्रकाश शर्मा ने बताया कि पुष्पेंद्र पुत्र दीनदयाल निवासी करौली, अभिषेक पुत्र भरोसी और कान्हा पुत्र रामरज निवासी करौली हिंडौन क्षेत्र स्थित खरेटा हनुमान मंदिर पर प्रसादी ग्रहण करने बाइक से जा रहे थे। इस दौरान खरेटा गांव के पास एक निजी स्कूलों की बस ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों को उपचार के लिए करौली अस्पताल लाया गया। जहां घायल युवकों का उपचार चल रहा है।घायल कान्हा व्यास और पुष्पेंद्र ने बताया कि गांव के पास सड़क पर निजी स्कूल बस ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार सभी घायलों को निजी वाहन की मदद से करौली अस्पताल लाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
