Aapka Rajasthan

Karoli में जांगिड़ ब्राह्मण समाज का सामूहिक विवाह समेलन में परिणय सूत्र में बंधे 20 जोड़े

 
Karoli में जांगिड़ ब्राह्मण समाज का सामूहिक विवाह समेलन में परिणय सूत्र में बंधे 20 जोड़े

करौली न्यूज़ डेस्क, करौली  अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा करौली की तत्वावधान में शुक्रवार को गांव खातीपुरा में सामूहिक विवाह समेलन आयोजित हुआ। अक्षय तृतीया के अबूझ सावे पर 20 जोड़े परिणय सूत्र में बंधकर इक-दूजे का हाथ थाम हमसफर बने। महासभा की ओर से जोड़ों को उपहार देकर विदा किया। विवाह समेलन में करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर व हिण्डौन विधायक अनीता सिंह भी नवदपत्तियों को आशीर्वाद देने पहुंची। महासभा के जिलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद जांगिड़ बताया कि करौली जिला शाखा की ओर से 13वां सामूहिक विवाह समेलन आयोजित किया गया है। सूरौठ तहसील क्षेत्र में प्रथम विवाह समेलन आयोजित हुआ है। विवाह समेलन में एक दिन पहले गुुरुवार से आयोजनों की शुरुआत हो गई। भगवान गणपति व विश्वकर्मा के पूजन के साथ गांव में कलश यात्रा निकाली गई।

शुक्रवार को वर व वधु पक्ष के लोगों के आने से समेलन का पण्डाल विवाह मंडप में तब्दील हो गया। दोपहर में पाण्डाल में बनाई अवधपुरी से सभी 20 दूल्हों की सामूहिक बारात निकासी की गई। जनकपुरी में वधू पक्ष की ओर से दूल्हों की अगुवानी की गई। वरमाला के बाद पण्डाल में अलग-अलग मंडपों में पंडितों ने अग्नि के समक्ष फेरे करवा कर पाणिग्रहण कराया साथ ही वैवाहिक रस्मों को सपन्न कराया। विवाह के बाद शाम को मंच पर वर-वधुओं का एक साथ बैठाकर आशीर्वाद समारोह हुआ। जिसमें महासभा की ओर नवदपतियों को घरेलू उपयोग के सामान, गहने आदि उपहार में दिए। इस दौरान हरसहाय जांगिड़, मूलचंद भारती, धर्मराज जांगिड़, भगवान सहाय सहित अनेक गणमान्य मौजूद रहे।