Aapka Rajasthan

Karoli गहनों से भरा बैग चोरी करने के आरोप में 2 आरोपी गिरफ्तार

 
Karoli गहनों से भरा बैग चोरी करने के आरोप में 2 आरोपी गिरफ्तार

करौली न्यूज़ डेस्क, करौली पुलिस ने सोने के गहने और अन्य सामान से भरे बैग चोरी करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक बाल अपचारी को डिटेन किया है। करौली की कोतवाली पुलिस ने सोने के गहने और अन्य सामान से भरे बैग चोरी करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक बाल अपचारी को डिटेन किया है। पुलिस ने मामला दर्ज होने के 12 घंटे के अंदर चोरी की घटना का खुलासा कर सामान बरामद किया है। गिरफ्तार किए आरोपी अंतरराज्यीय गैंग के सदस्य हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।

करौली कोतवाली थाना अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि लांगरा थाना क्षेत्र निवासी नथुआ लाल ने मंगलवार को शिकारगंज चौराहे से सोने के गहने और अन्य सामान से भरे बैग के चोरी होने की एफआईआर दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए 12 घंटे के अंदर चोरी के दो आरोपियों को कैला देवी से गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने मामले में एक बाल अपचारी को डिटेन किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस ने मनीष (24) पुत्र गोकुल प्रसाद निवासी हुलखेड़ी थाना बोडा जिला राजगढ़ मध्य प्रदेश और गौरव (22) पुत्र गोविंद सिसोदिया निवासी कड़िया थाना बोडा जिला राजगढ़ मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के सोने की दो चेन और दो अंगूठी बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपी अंतरराज्यीय गैंग के सदस्य हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। आरोपियों से चोरी की अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।