Aapka Rajasthan

Karoli बाइक सवार युवकों से लूट के 2 आरोपी गिरफ्तार, देसी कट्टा बरामद

 
Karoli बाइक सवार युवकों से लूट के 2 आरोपी गिरफ्तार, देसी कट्टा बरामद

करौली न्यूज़ डेस्क, करौली मासलपुर थाना पुलिस ने बाइक सवार युवकों से लूट के आरोपी दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी बृजभान गुर्जर और दिनेश गुर्जर निवासी गामरी थाना कंचनपुर धौलपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट का माल, मोबाइल और बाइक बरामद की है। आरोपियों से अवैध देसी कट्टा भी बरामद किया है।मासलपुर थानाधिकारी नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय व एएसपी शंकर लाल मीणा के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत डीएसपी अनुज शुभम के नेतृत्व में मासलपुर थाना पुलिस ने करीब डेढ़ माह पूर्व धौलपुर छाबर लिंक रोड पर हुई लूट की घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने लूट के आरोपी बृजभान (28) पुत्र भंवर सिंह गुर्जर और दिनेश (28) पुत्र दीवान सिंह गुर्जर निवासी गामरी थाना कंचनपुर जिला धौलपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की बाइक व मोबाइल को जब्त किया है। साथ ही आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त अवैध देशी कट्टा भी बरामद किया है।

​​​​​​​मासलपुर थाना पुलिस ने बाइक सवार युवकों से लूट के आरोपी दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। - Dainik Bhaskar

थानाधिकारी ने बताया कि 27 जुलाई को छाबर निवासी रामविलास पुत्र केदार जंगम ने मामला दर्ज कराया था। रिपोर्ट में बताया कि 25 जुलाई को वह और उसका छोटा भाई विष्णु करौली से छाबर के लिए आ रहे थे। इस दौरान कोटे व मचानी के रास्ते में बाइक पर तीन युवकों ने पिस्टल दिखाकर लूट की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने उनसे स्मार्टफोन और बाइक छीन ली। मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को मरदई मोड मासलपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।