Karoli टोडाभीम के अजीजपुर में रात्रि चौपाल में सड़क निर्माण सहित आईं 16 शिकायतें
करौली न्यूज़ डेस्क, टोडाभीम के ग्राम पंचायत अजीजपुर के आईटी केंद्र सभागार में शुक्रवार रात को जनसुनवाई की गई। जिसकी अध्यक्षता सरपंच कांवरी देवी ने की। उनके त्वरित निस्तारण के लिए कलेक्टर डॉ.गौरव सैनी ने रात्रि चौपाल के दौरान जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई में कलेक्टर ने परिवादियों की समस्याएं सुनी और उनके शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं के तत्काल समाधान के निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 16 परिवाद प्राप्त हुए। जिनमें गांव मिर्जापुर में रास्ते से अतिक्रमण हटवाने, प्रजापत मोहल्ले में सड़क बनवाने, आम रास्ते से अतिक्रमण हटवाने, श्मशान घाट का रास्ता दिलवाने, दो परिवाद खाद्य सुरक्षा में नाम जुड़वाने, दो परिवाद शौचालय सूची में नाम जुड़वाने, नियमित ग्राम सभा नहीं होने की शिकायत, रास्ता निकलवाने, कृषि भूमि को आबादी में कन्वर्जन करने, मनरेगा में सीसी सड़क मस्टररोल की जांच, खसरा नम्बर 604 में रास्ता नहीं निकलने सहित शौचालय सूची में नाम जुड़वाने का सहित 16 अन्य प्रकरण शामिल है।
रात्रि चौपाल के दौरान एसडीएम पूजा मीणा, तहसीलदार हरकेश मीणा, पुलिस उपाधीक्षक मुरारीलाल मीणा, थानाधिकारी देवेंद्र शर्मा, नायब तहसीलदार सीमा गुर्जर, सानिवि के सहायक अभियंता नरेश कुमार मीणा, वर्तन निरीक्षक सुरेंद्र कुमार मीणा, सीबीईओ भंवर सिंह मीणा, बीसीएमएचओ डॉ.देवीसहाय मीणा, बिजली निगम के सहायक अभियंता मुकेश कुमार मीणा, ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी लखनलाल मीणा, जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता उदयशंकर मीणा सहित समस्त विभागीय अधिकारी सहित जनप्रतिनिधि एवं परिवादी उपस्थित रहे।
