Aapka Rajasthan

तलाई में डूबने से 10 साल के बच्चे की मौत: टायर ट्यूब पर नहाते समय हुआ हादसा

 
'

करौली न्यूज डेस्क,करौली के मंडरायल मार्ग स्थित पातरी डगरिया में तलाई में नहाने के दौरान 10 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गई। वह टायर ट्यूब के सहारे नहा रहा था। सिविल डिफेंस टीम ने काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।पुलिस के अनुसार पंकज पुत्र दिनेश माली तलाई में टायर ट्यूब के सहारे नहा रहा था। इसी दौरान वह अचानक पानी में डूब गया। आसपास के ग्रामीणों ने बच्चे की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। शाम करीब 6 बजे सिविल डिफेंस के कंट्रोल रूम को घटना की सूचना मिली। इसके बाद करौली से रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर बच्चे के शव को बाहर निकाला।

शव को करौली के चिकित्सालय ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया है। सुबह पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। रेस्क्यू ऑपरेशन में सिविल डिफेंस टीम के अखलाक, बृजभूषण, फरमान, जयदेव, पुष्पेंद्र और बालकृष्ण शामिल थे।