Karoli टेंपो-बोलेरो भिड़ंत में 1 की मौत, 14 घायल
घटना की जानकारी मिलते ही करौली सदर और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटनाक्रम की जानकारी ली। सभी घायलों का करौली अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। करौली हॉस्पिटल पीएमओ डॉ. रामकेश मीणा ने बताया कि दुर्घटना में काजल पत्नी उमाशंकर कुशवाहा निवासी कटरा अड्डा थाना मनियां, राजवती पत्नी मनोज निवासी मनियां, उमाशंकर पुत्र बनवारी निवासी मनियां, रिंकू पुत्र सिद्धार्थ निवासी मनियां, हिम्मत पुत्र बनवारी निवासी मनियां, शीला पत्नी बनवारी निवासी मनियां, सुक्कन पुत्र ज्वाला सिंह निवासी सैया उत्तर प्रदेश, प्रीति पत्नी सुक्कन निवासी सैंया उत्तर प्रदेश, अजय पुत्र माता प्रसाद सैंया उत्तर प्रदेश, मदन कृष्ण पुत्र लखन लाल गोयल निवासी सर मथुरा, पवन पुत्र बद्री भाऊआपुरा मासलपुर और हेमेंद्र पुत्र केदार व्यास निवासी चांद पुरा सरमथुरा घायल हुए हैं। वहीं पीयूष (3) पुत्र उमाशंकर की मौत हो गई।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लोडिंग टेंपो धौलपुर से कैला देवी की ओर जा रहा था, जबकि बोलेरो करौली से सरमथुरा की ओर जा रही थी।
