Aapka Rajasthan

ये Congress प्रत्याशी पहनता है 9 लाख रुपए की घड़ी, उनकी पत्नी भी करोड़पति, जानें इनका राजनैतिक इतहास

 
स Congress प्रत्याशी पहनता है 9 लाख रुपए की घड़ी, उनकी पत्नी भी करोड़पति, जानें इनका राजनैतिक इतहास

जोधपुर न्यूज़ डेस्क, जोधपुर लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के खिलाफ चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के करण सिंह उचियारड़ा 9 लाख रुपए की घड़ी पहनते हैं। यह खुलासा करण सिंह की ओर से दाखिल किए गए नामांकन पत्र से हुआ है। नामांकन के साथ प्रत्याशियों को अपनी संपत्ति का पूरा ब्यौरा रिटर्निंग ऑफिसर को जमा कराना होता है। एक शपथ पत्र के साथ खुद के बारे में पूरी जानकारी देनी होती है। मंगलवार 2 अप्रैल को बीजेपी और कांग्रेस के कई प्रत्याशियों ने अपने अपने नामांकन दाखिल किए। जिनसे उनकी संपत्ति के बारे में कई जानकारियां सामने आई है।

करण सिंह और उनकी पत्नी सुप्रिया दोनों करोड़पति

चुनावी हलफनामे से पता चला है कि कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह उचियारड़ा और उनकी पत्नी सुप्रिया सिंह दोनों करोड़पति हैं। उनकी कुल संपत्ति 65 करोड़ रुपए के करीब है। हलफनामे से यह भी पता चला है कि करोड़ों रुपए की चल अचल संपत्ति के मालिक होने के बावजूद भी दोनों के पास कोई गाड़ी नहीं है। उचियारड़ा ने खुद पर 15 करोड़ रुपए और पत्नी पर 2 करोड़ रुपए का कर्ज होने की जानकारी भी दी है।

जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं करण सिंह उचियारड़ा

चुनावी शपथ पत्र के मुताबिक करण सिंह उचियारड़ा के पास 16.18 करोड़ रुपए की चल और 39.63 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। उनके पास 3.73 लाख रुपए कैश भी हैं। उचियारड़ा ने अपनी सालाना आय 96.93 लाख रुपए बताई है। उनके पास 71.50 लाख रुपए का सोना और 1.55 लाख रुपए की चांदी के आभूषण है। एक डायमंड रिंग भी है जिसकी कीमत 2.52 लाख रुपए है।

करण सिंह उचियारड़ा की पत्नी भी हैं करोड़पति

जोधपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह की पत्नी सुप्रिया सिंह के पास 4.68 करोड़ रुपए की चल और 9.88 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। उनकी वार्षिक आय 32.17 लाख रुपए है। नकदी सिर्फ 19 हजार रुपए ही है। सुप्रिया के पास 95 लाख रुपए की कीमत के गोल्ड आभूषण और 56 हजार रुपए की चांदी के गहने हैं। उनके पास 14.36 लाख रुपए कीमत की एक डायमंड रिंग भी है।