Aapka Rajasthan

वंदे भारत ट्रेन से आरामदायक होगा जयपुर से जोधपुर तक का सफर, लेकिन टिकट रेट सुनकर उड़ जाएंगे होश

 
वंदे भारत ट्रेन से आरामदायक होगा जयपुर से जोधपुर तक का सफर, लेकिन टिकट रेट सुनकर उड़ जाएंगे होश 

जोधपुर से राजधानी जयपुर और दिल्ली के लिए बहुप्रतीक्षित वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन की तैयारियाँ की जा रही हैं। प्रस्तावित किराया सूची के अनुसार, जोधपुर से जयपुर तक चेयर कार श्रेणी का किराया 930 रुपये, जबकि एग्जीक्यूटिव श्रेणी का किराया 1735 रुपये निर्धारित किया गया है।

प्रस्तावित किराया सूची के अनुसार, जोधपुर से दिल्ली कैंट तक चेयर कार का किराया 1610 रुपये और एग्जीक्यूटिव श्रेणी का किराया 2930 रुपये है। इसी प्रकार, दिल्ली कैंट से एग्जीक्यूटिव श्रेणी का किराया 2880 रुपये और चेयर कार का किराया 1555 रुपये होगा। जोधपुर से जयपुर चलने वाली ट्रेन संख्या 22978, हाईकोर्ट ट्रेन में चेयर कार का किराया 520 रुपये है।

देना होगा अधिक किराया
वंदे भारत ट्रेन के चेयर कार श्रेणी की तुलना अगर जोधपुर से जयपुर और दिल्ली कैंट चलने वाली अन्य ट्रेनों के थर्ड एसी श्रेणी से करें, तो यह किराया लगभग डेढ़ गुना अधिक है। जबकि एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया करीब ढाई से तीन गुना ज्यादा रखा गया है।गौरतलब है कि जोधपुर से दिल्ली के बीच चलने वाली मंडोर एक्सप्रेस का थर्ड एसी का किराया 1000 रुपये, रुणिचा एक्सप्रेस का 890 रुपये और शालीमार एक्सप्रेस का 955 रुपये है।