जोधपुर शहर में कल साढ़े 4 घंटे बिजली बंद: सुबह 8 बजे से शुरू होगी कटौती, इन इलाकों पर पड़ेगा असर
जोधपुर शहर के कई इलाकों में गुरुवार को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। जोधपुर डिस्कॉम की ओर से बिजली लाइनों के रखरखाव और मेंटेनेंस कार्य के चलते अलग-अलग क्षेत्रों में शटडाउन लिया जाएगा। इसके तहत सुबह 8 बजे से बिजली कटौती शुरू होगी और दोपहर 12:30 बजे तक कुछ इलाकों में बिजली बंद रहेगी।
सुबह 8 बजे से 12:30 बजे तक यहां बिजली बंद
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर 14, 15, 17, 18, 19 और 20 में सुबह 8 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों के घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
सुबह 8:30 से 11:30 बजे तक इन क्षेत्रों में कटौती
33/11 केवी सबस्टेशन कालीबेरी से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में बेलदार बस्ती, सोडो की ढाणी, गदेरों की ढाणी, चांद मंडी, कालीबेरी मार्केट, आंबेडकर नगर, वैधनाथ रोड, सोलंकी मार्केट, भूरी बेरी, गोयलों की ढाणी और रूपवातों का बेरा शामिल हैं।
मेंटेनेंस के बाद बहाल होगी बिजली
डिस्कॉम के अनुसार बिजली लाइनों के रखरखाव और जरूरी कार्यों के लिए यह शटडाउन लिया जा रहा है। निर्धारित समय में काम पूरा होने के बाद संबंधित इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। ऐसे में प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को सलाह है कि वे बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटा लें और कटौती के दौरान आवश्यक व्यवस्था कर रखें।
