Aapka Rajasthan

Jodhpur इस साल मार्च में पारा 40 डिग्री तक भी नहीं पहुंचा, 13 साल में चौथी बार

 
Jodhpur इस साल मार्च में पारा 40 डिग्री तक भी नहीं पहुंचा, 13 साल में चौथी बार

जोधपुर न्यूज़ डेस्क, मार्च के दूसरे पखवाड़े में गर्मी तेज होने के बावजूद इस साल मार्च महीने में दिन का तापमान 40 डिग्री तक नहीं पहुंच सका। 27 मार्च को पारा 39.9 डिग्री तक आया था, जो इस सीजन व मार्च महीने का सर्वाधिक तापमान था। मौसम विभाग के अनुसार बीते 13 साल में ऐसा चौथी बार हुआ है, जब तापमान चालीस डिग्री को पार नहीं कर पाया। अप्रेल के प्रथम सप्ताह में मौसम विभाग ने तापमान सामान्य के आसपास बने रहने का पूर्वानुमान जताया है। इस साल मार्च में पांच पश्चिमी विक्षोभ आए। प्रथम सप्ताह में तो तापमान तीस डिग्री के भीतर था। 3 मार्च को दिन का पारा 24.3 डिग्री था, लेकिन दूसरे पखवाडे़ में मौसम ने पलटा खाया। पश्चिमी हवा शुरू होने से वातावरण गर्म होने लगा। हवा में नमी घटकर 10 से 15 फीसदी के पास आ गई। महीने के अंतिम पखवाड़े में पारा चालीस डिग्री के पास आ गया। रात का तापमान भी 25 डिग्री के पास रहने से रातें भी गर्म हो गईं। रविवार को जोधपुर में न्यूनतम तापमान 23.2 और अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री मापा गया।

वर्ष अधिकतम तापमान

2024 39.9 (27)

2023 37.3 (14)

2022 41.6 (17)

2021 40.7 (28)

2020 36.2 (22)

2019 40.7 (29)

2018 41 (31)

2017 41.5 (27)

2016 41.1 (25)

2015 41 (25)

2014 37.8 (16)

2013 36.6 (19)

2012 41.5 (31)