Aapka Rajasthan

Jodhpur नागौरी गेट निर्माणाधीन मकान की बालकनी गिरी, दो मजदूरों की मौत

 
Kota डीपी में बारिश के चलते फैल रहा था करंट, रेलिंग छूते ही युवक की  मौत

जोधपुर न्यूज़ डेस्क,  नागौरी गेट की जनता कॉलोनी में सोमवार रात एक निर्माणाधीन मकान की बालकनी गिर गई। इस पर बालकनी पर दो श्रमिक काम कर रहे थे, जो बालकनी के साथ ही नीचे गिरकर घायल हो गए। दोनों को महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

दोनों के साथ काम करने वाले अफजल ने बताया कि निर्माण कार्य के लिए दूसरी मंजिल की बालकनी पर उदयमंदिर निवासी मोहम्मद दानिश (30) पुत्र शहजाद और साहो की मस्जिद निवासी जाहिद (22) पुत्र मोहम्मद खलील सीमेंट का मसाला बना रहे थे। इतने में वह कंधे पर तगारी लेकर दो कदम आगे गया तभी पीछे की दीवार के साथ बालकनी नीचे गिर गई।

बालकनी के साथ दानिश और जाहिद भी नीचे गिर गए। दोनों बालकनी के मलबे और पत्थरों में दब गए। साथी श्रमिकों ने दोनों के ऊपर से मलबा हटाया और उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए। सूचना पर दोनों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। इलाज के दौरान दानिश और जाहिद ने दम तोड़ दिया।

बारिश से कमजोर हो गई थी बालकनी| नागौरी गेट थानाधिकारी दयाराम चौहान ने बताया जनता कॉलोनी में मकान पर काम चल रहा था। बारिश होने की वजह से मकान कच्चा हो गया था, जिससे अचानक बालकनी गिरी और यह हादसा हो गया।