Aapka Rajasthan

Jodhpur फाग गीतों पर 9 घंटे तक चली गेर, बुजुर्ग भी हुए शामिल

 
Jodhpur फाग गीतों पर 9 घंटे तक चली गेर, बुजुर्ग भी हुए शामिल

जोधपुर न्यूज़ डेस्क, जोधपुर शहर के चेनपुरा गांव में सोमवार रात सालों पुरानी परंपरा निभाते हुए फाग गीत गेर का आयोजन किया गया। सोमवार रात शुरू हुई इस गेर का समापन मंगलवार सुबह हुआ। पारंपरिक वेशभूषा पहने लोगों ने फाग गीतों के साथ गैर खेली। पूरी रात फाग गीतों पर सभी ने जमकर नृत्य किया। समिति के अध्यक्ष नरपत सिंह भाटी ने बताया कि हर साल इस तरह का गेर कार्यक्रम रखा जाता है। 31 बेरों के युवाओं की ओर से यहां पर डांडिया गेर खेली जाती है। इसके अलावा राजस्थान का लोक फाग गीत भी गाया जाता है।

हाथ छड़ी लेकर घेरे में डांडिया करते लोग।

हाथ छड़ी लेकर घेरे में डांडिया करते लोग।

गैर संचालक राजेंद्र भाटी ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर पिछले एक महीने तैयारी की जा रही थी। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में इस परंपरा को लेकर काफी उत्साह नजर आया। सोमवार शाम 9 बजे से शुरू हुई इस गेर में युवा, बच्चे और बुजुर्ग सफेद वस्त्र के साथ घुंघरू पहनकर शामिल हुए और हाथ छड़ी लेते हुए घेरे में डांडिया किया गया। घेरे के बीच में क्षेत्र के गायकों की ओर से ढोल-नगाड़ों और चंग की धुनों में फाग गीत गाए गए। इस अवसर पर विकास समिति चैनपुरा के सदस्यों, गणमान्य व्यक्तियों एवं सहयोगी सामाजिक संस्थाओं का भी सहयोग रहा। गैर का समापन मंगलवार सुबह 6 बजे हुआ, वही बड़ी संख्या में महिलाए सहित शहर के लोग इस कार्यक्रम को देखने के लिए शामिल हुए।