Aapka Rajasthan

Jodhpur आगामी वर्ष में सेवा कार्यों की रूपरेखा बनाई मां भटियाणी पुत्र संगठन की 18 वीं वर्षगांठ पर हुए सेवा कार्य

 
'

जोधपुर न्यूज़ डेस्क, मां भटियाणी पुत्र संगठन की 18 वीं वर्षगांठ राम सागर चौराहा स्थित करणी कोट में सेवा कार्य करते हुए मनाई गई। साथ ही यहां युवाओं को आगामी वर्ष में किए जाने वाले सेवा कार्यों का संकल्प भी दिलाया गया।संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सेठू चारण ने बताया कि पिछले 18 सालों से युवाओं की यह टीम सामाजिक क्षेत्र में काम कर रही है। समय-समय पर जरूरतमंदों के लिए कई शिविर भी लगाए जाते हैं। बुधवार को करनी कोर्ट में हुए संगठन के वार्षिक सम्मेलन में अब तक किए गए कार्यों का लेखा-जोखा पेश किया गया। साथ ही आगामी वर्ष की रूपरेखा भी बनाई गई। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष लाल सिंह राव, प्रदेश महासचिव उम्मेद सिंह तवर, प्रदेश सचिव भागीरथ गहलोत, प्रदेश प्रवक्ता विमल बंजारा, जोधपुर जिले के संगठन अध्यक्ष जितेंद्र सोलीवाल, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत अरोड़ा, जिला महासचिव चेतन राज सोनी, अविनाश परिहार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

रक्तदान और स्वच्छता जैसे कार्यों में अव्वल

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष चारण ने बताया कि पिछले कई सालों से युवाओं की यह टीम रक्तदान और स्वच्छता के साथ ही अन्य सेवा कार्यों में जुटी हुई है। इस साल इन सेवा कार्यों को और ज्यादा गति देंगे और धरातल पर जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने का काम भी करेंगे।