Aapka Rajasthan

Jodhpur नगर निगम घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए 30 करोड़ रुपये खर्च करेंगे

 
Jodhpur नगर निगम घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए 30 करोड़ रुपये खर्च करेंगे
जोधपुर न्यूज़ डेस्क, जोधपुर  नगर निगम सभागार में शनिवार सुबह 11 बजे नगर निगम उत्तर की बोर्ड बैठक में महापौर कुन्ती परिहार वर्ष 2024-25 का बजट प्रस्तुत करेंगी। सूत्रों के मुताबिक इस बार नगर निगम उत्तर पिछले साल के 846 करोड़ के बजट से करीब 100 करोड़ रुपए कम का बजट प्रस्तुत करेगा। यानि इस बार निगम उत्तर लगभग 750 करोड़ का बजट पेश कर सकता है। हालांकि निगम उत्तर के अधिकारियों और महापौर की मंशा है कि उतना ही बजट पेश करें, जितना हम हासिल कर सकते हैं।

दरअसल, नगर निगम उत्तर ने इस बार बजट को काफी सोच-समझकर पेश करने की योजना बनाई है। ताकि सदन में उन्हें कोई बजट के मामले में घेर नहीं सके। निगम उत्तर ने पूर्व में आय के स्रोत बढ़ाने के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन वो कारगर साबित नहीं हो पाए। इसमें मुख्य रूप से नगर निगम प्रशासन ने घंटाघर की करीब 300 सबलेट दुकानों को हस्तांतरित करने की कोशिश की। करीब 70 दुकानदारों को नोटिस भी तामिल करवाएं, लेकिन दस दुकानदार ही दुकानों को हस्तांतरित करवाने के लिए कार्यालय पहुंचे। वहीं, इस बार नगर निगम का सफाई पर अधिक फोकस रहेगा। अभी 122 ऑटो टिपर से घर-घर कचरा संग्रहण हो रहा है। नए वित्तीय वर्ष में घर-घर कचरा संग्रहण में 100 अतिरिक्त ऑटो टिपर चालू करने की योजना है। इस पर निगम करीब 30 करोड़ रुपए खर्च करेगा।

ये कार्य भी अटके

75 लाख रुपए से सूरसागर जोन में नए अग्निशमन कार्यालय का निर्माण।

150 लाख रुपए से कुत्तों के नए बाड़े का निर्माण।

90 लाख रुपए उम्मेद उद्यान में इंदिरा गांधी की प्रतिमा के लिए मंजूर।

1500 लाख रुपए में नागौर रोड, जैसमलमेर रोड, पाली रोड तथा बाड़मेर रोड पर स्वागत द्वार।

फतेहसागर नवचौकिया टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होगा।

भीतरी शहर की छोटी-छोटी गलियों का ब्लूसिटी थीम पर विकास।

घंटाघर में रात्रिकालीन हस्तशिल्प मार्केट।

कटला बाजार चौक में स्ट्रीट फूड मार्केट।