Jodhpur घर में अकेली महिला देखकर आरोपी ने डरा धमका कर किया रैप

जोधपुर न्यूज़ डेस्क घर पर अकेली महिला को देखकर एक व्यक्ति की नियत बिगड़ गई। उसने महिला को डरा धमकाकर रेप किया। अब पीड़ित महिला की और से पुलिस कमिश्नरेट के विवेक विहार थाने में एक व्यक्ति के खिलाफ घर में घुसकर डरा धमका कर रेप करने का मामला दर्ज करवाया है। महिला ने आरोप लगाया कि घर में अकेली पाकर एक व्यक्ति आया और उसे डरा धमका कर रैप किया। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।
थाने में दी रिपोर्ट में कुड़ी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बताया कि 19 नवंबर की दोपहर के समय वो घर पर थी। उसी दौरान एक व्यक्ति उसके घर पर आया डरा धमका कर उसके साथ रैप किया। घटना के समय उसका पति मजदूरी के लिए घर से बाहर गया हुआ था। बाद में पीड़िता ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।