Aapka Rajasthan

Jodhpur 56 किलो चांदी और कार लेकर भागा दोस्त, मामला दर्ज

 
Dausa बस से 7 लाख रुपए कीमत की 23 किलो चांदी की पायल चोरी, केस दर्ज 

जोधपुर न्यूज़ डेस्क,  फ्रंटियर मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल जोधपुर में बावा दिवस का आयोजन किया गया। नीमा रस्तोगी, बावा प्रमुख, राजस्थान फ्रंटियर के निर्देशन में फ्रंटियर मुख्यालय बावा सदस्याओं द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इनमें म्युजिकल चेयर, सेक रेस (बोरा दौड़) तथा पेंशन एवं सीमा सुरक्षा बल के दिवंगतों के आश्रितों को सीसुब से मिलने वाले वित्तीय लाभों की जानकारी दी। वीरांगनाओं को सम्मानित भी किया। क्राइम रिपोर्टर. जोधपुर| एक युवक ने अपने दोस्त के खिलाफ बोरानाडा थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है। नारनाडी में सुथारों का बास निवासी देवाराम पुत्र गुलाबराम सुथार ने रिपोर्ट दी कि उनकी बालाजी ट्रेडर्स नाम से फर्म है, जो ट्रेक्टर ट्रॉली बनाने का काम करती हैं। उनका बेटा बालाराम सुथार महुआ दौसा में चांदी का कारोबारी है।

बालाराम ने अपने एक दोस्त पहाड़गंज प्रथम निवासी नाथूराम को अपने कारोबार में साथ काम करने के लिए रखा हुआ था। साल 2020 के मार्च माह में कोविड के लॉकडाउन के चलते कारोबार मंदा होने के साथ माल की देखरेख नाथूराम ही करता था।

जनवरी 2020 में नाथूराम और उसके एक अन्य साथी सुरासनी निवासी तेजसिंह राजपुरोहित ने मिलकर एक स्कार्पियो और 56 किलो चांदी खुर्दबुर्द कर दी। चांदी की कीमत साढ़े आठ लाख के करीब है। बाद में वे लोग मुंबई भाग गए। स्कार्पियो गाड़ी खुद परिवादी देवाराम के नाम की है। आरोपियों ने उनकी फर्म की सीलें आदि भी ले ली।

 लाचू कॉलेज प्रशासन के खिलाफ कर्मचारियों को विरोध प्रदर्शन सोमवार को 14वें दिन भी जारी रहा। लाचू कॉलेज प्रशासन की ओर से अविधिक तरीके से शांतिपूर्ण अनशन पर बैठे 29 कर्मचारियों को जबरन सेवानिवृत्त कर दिया। इन कर्मचारियों के समर्थन में कुछ कर्मचारी साथ आए तो उन चार कर्मचारियों को भी निलंबित कर दिया।

ऐसे में 20-25 सालों से लाचू कॉलेज में नौकरी करने वाले कर्मचारी संकट में हैं। कॉलेज प्रशासन से कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त करने का कारण पूछा तो जवाब नहीं दिया गया। कर्मचारियों ने बताया कि पहले कॉलेज प्रशासन की ओर से गत फरवरी में वेतन में 101 प्रतिशत मिलने वाले डीए को शून्य कर दिया गया। इससे सभी का वेतन आधा रह गया। अब अचानक सेवानिवृत्त कर दिया गया।