Aapka Rajasthan

Jodhpur 400 रुपए किलो बिक रहा लहसुन, पांच गुना बढ़ी कीमत

 
Jodhpur 400 रुपए किलो बिक रहा लहसुन, पांच गुना बढ़ी कीमत

जोधपुर न्यूज़ डेस्क, जोधपुर लहसुन ने आंखें तरेर ली हैं। लहसुन के भाव आसमान पर पहुंचने से खाने में लहसुन का तड़का व खाने की शान कहे जाने वाली लहसुन की चटनी बनाना महंगा पड़ रहा है। लहसुन होलसेल में 300-320 रुपए किलो बिक रहा, वहीं रिटेल में इसके भाव 350-400 रुपए किलो तक पहुंच गए हैं। लहसुन के भाव पिछले कुछ हफ्तों के मुकाबले करीब पांच गुना ज्यादा है। कुुछ हफ्तों पहले तक लहसुन 50-60 रुपए किलो बिक रहा था। कारोबारियों की मानें तो नई फसल बाजार में देरी से आ सकती है और इसके आने तक कीमतों में उबाल जारी रह सकता है। इस बार मौसम की बेरुखी से लहसुन की फसल खराब होने से प्रमुख उत्पादक राज्य मध्यप्रदेश में पैदावार कम हुई है। इस वजह से आवक प्रभावित हो रही है। जोधपुर में मध्यप्रदेश के मंदसौर से लहसुन की सप्लाई बंद हो गई है।

लोकल सप्लाई, वह भी मांग के मुकाबले बहुत कम हो रही है

मध्यप्रदेश के अलावा राजस्थान के कोटा से लहसुन आता है। वहीं, स्थानीय स्तर पर जिले के मथानिया व बिंजवाड़िया गांवों से लहसुन की आवक होती है। इन जगहों से भी मांग के मुकाबले कम सप्लाई हो रही है। इस कारण आवक कम होने व सर्दियों में मांग ज्यादा रहने से लहसुन की कीमतों में तेजी है। मध्यप्रदेश में लहसुन की पैदावार कम हुई है, जिसका असर आवक पर देखने को मिल रहा है। परिणामस्वरूप लहसुन की कीमतों में तेजी आई है। नई फसल नहीं आने तक लहसुन के भावों में तेजी बनी रहेगी। होलसेल में ऊंचे भावों में लहसुन बिकने से रिटेल में भी तेजी बनी हुई है। इस साल लहसुन की पैदावार कम है। नई फसल की आवक नहीं होने से कुछ दिनों तक तो भाव यही रहेंगे।