Aapka Rajasthan

Jodhpur रिटायर कर्मचारी के घर से पचास तोला सोना, हीरे के आभूषण गायब, केस दर्ज

 
Jodhpur रिटायर कर्मचारी के घर से पचास तोला सोना, हीरे के आभूषण गायब, केस दर्ज 

जोधपुर न्यूज़ डेस्क, जोधपुर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में मकान में चोरी का मामला सामने आया है। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। पीछे से मौका पाकर घुसे चोर लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण, हीरे से बने टॉप्स और चांदी की पायल और अन्य कीमती सामान चुरा कर ले गए। परिवार की ओर से मकान में खाना बनाने वाली, साफ सफाई करने वाली महिला और स्कूल ऑटो ड्राइवर पर भी शक जताया गया है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर सुराग जुटाने में लगी हुई है।

पुलिस मामला दर्ज कर चोरों की तलाश में जुटी है। - Dainik Bhaskar

थाने में दी रिपोर्ट एथोनी बोस्को निवासी मानसरोवर स्कीम शंकर नगर ने बताया की वो सरकारी सेवा से सेवा रिटायर हैं। अपनी पुत्री के साथ मकान में रहते हैं। चोरी की घटना 7 फरवरी की है। सुबह 11:00 बजे घर से अपनी दुकान के लिए निकले थे वहीं उनकी बेटी नाथद्वारा गई हुई थी। शाम को 6:30 बजे वापस आकर देखा तो घर के दरवाजे के ताले टूटे हुए थे। दोनों कमरों का सामान बिखरा हुआ था। घर पर सोने के आभूषण और नकदी गायब मिली। रात 10 बजे पुत्री के घर पर आने पर पता किया तो करीब 50 तोला वजनी सोने के आभूषण, हीरे के पेंडेंट, टॉप्स सहित चांदी के आभूषण गायब थे। इसके अलावा 40000 के करीब नकदी भी चुरा ली गई। चुराए गए गहने उनकी पत्नी और बेटी के हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।