Aapka Rajasthan

Jodhpur शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, बाल संरक्षण आयोग ने लिया संज्ञान

 
Jodhpur शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, बाल संरक्षण आयोग ने लिया संज्ञान

जोधपुर न्यूज़ डेस्क,  जोधपुर शहर में नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न के मामले पर राज्य बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष संगीता बेनीवाल ने संज्ञान लिया है। पीड़िता ने बेनीवाल के निवास पर मिलकर पीड़ा बताई।

बेनीवाल ने कहा- पीड़िता ने दो साल से हो रहे उत्पीड़न के बारे में बताया। कहा कि अभियुक्त पक्ष की ओर से उसे बार-बार बयान बदलने के लिए दबाव भी बनाया जा रहा है। मामले को लेकर उन्होंने बाल कल्याण समिति अध्यक्ष जोधपुर को बालिका की देखरेख और संरक्षण पर देने के लिए निर्देशित किया है। थाना अधिकारी से भी मामले को लेकर जानकारी ली है।

बेनीवाल ने कहा कि पीड़िता से पूरे मामले की जानकारी ली है। उसके दिमामग पर घटना का गहरा असर पड़ा है। उसकी काउंसिलिंग की जा रही है। थाना अधिकारी से भी मामले की जानकारी ली गई है। जल्द अनुसंधान कर विधि सम्मत कार्यवाही करने को लेकर निर्देशित किया गया है।

गौरतलब है की जिला पश्चिम के थाने में दी रिपोर्ट में नाबालिग ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया था। अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने की धमकियां भी दी। वहीं दूसरों के साथ संबंध बनाने को मजबूर करने का आरोप भी लगाया था। मामले को लेकर एसीपी प्रतापनगर अशोक आंजना ने बताया पीड़िता की रिपोर्ट पर जांच चल रही है।